Tiger 3: टाइगर 3 के लिए फैंस में दिखा जबर्दस्त उत्साह, सिनेमाघर बाहर नजर आया लोगों का जमावड़ा
मुंबई के बांद्रा स्थित गेयटी गैलेक्सी में कुछ ऐसा ही नजारा टाइगर 3 के ओपनिंग डे पर देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान की फिल्म को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में रेवती, आशुतोष राणा, रिद्धि डोगरा, विशाल जेठवा, कुमुद मिश्रा और रणवीर शौरी भी हैं।
Crowd Outside Gaitey Galaxy Right Now #Tiger3Review #SalmanKhan #Tiger3 pic.twitter.com/2b1QSsIS8D
टाइगर 3, टाइगर जिंदा है (2017) का सीक्वल है और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। इसमें शाहरुख खान पठान के रूप में एक विशेष कैमियो भूमिका में नजर आए हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन और यशराज फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण हुआ है।
बता दें कि इस फिल्म से सलमान को भी काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया था कि वे टाइगर 3 देखने के बाद कोई भी स्पॉइलर साझा करने से बचें।
अभिनेता ने लिखा था, “हमने टाइगर 3 को बहुत जुनून के साथ बनाया है। कई लोग फिल्म को देखने के बाद उसका क्लाइमेक्स लीक कर देते हैं। इसे सुरक्षित रखने के लिए हम आप पर भरोसा कर रहे हैं। हमें आप पर विश्वास है कि आप वही करेंगे, जो सही होगा। हम उम्मीद करते हैं कि 'टाइगर 3' हमारी तरफ से आपके लिए अच्छा गिफ्ट होगा।''
Aadar Jain: तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद, दिवाली पार्टी में मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे पहुंचे आदर जैन?