फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, 'बाहुबली' को टक्कर देने आए अमिताभ और आमिर

Thu, 27 Sep 2018 12:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
thugs of hindostan trailer release aamir khan and amitabh bachchan star of the film
thugs
आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । फैंस को कुछ राहत देते हुए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर कुछ देर पहले ही रिलीज कर दिया है । यह एक एपिक एडवेंचर ड्रामा मल्टीस्टारर फिल्म है और यशराज के बैनर तले बनाई गई है ।
thugs of hindostan trailer release aamir khan and amitabh bachchan star of the film
thugs

ट्रेलर बहुत शानदार है । इसे अमिताभ बच्चन और आमिर खान की फिल्म कहें तो गलत नहीं होगा । फिल्म में अमिताभ, आजाद का किरदार निभा रहे हैं । वहीं आमिर, फिरंगी मल्लाह के रोल में हैं । दोनों की दमदार एक्टिंग का जलवा ट्रेलर में दिख गया है ।

thugs of hindostan trailer release aamir khan and amitabh bachchan star of the film
thugs

ट्रेलर में पूरा फोकस आमिर और अमिताभ पर है। फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ की कुछ झलकियां नजर आई हैं । फिल्म की कहानी की बात करें तो ये आजादी के समय की है । ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार करने आई थी लेकिन राज करने लगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
thugs of hindostan trailer release aamir khan and amitabh bachchan star of the film
thugs

देश को आजाद कराने के लिए अमिताभ और आमिर लड़ते हैं । बता दें कि फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है । फिल्म 8 नवंबर को रिलीज होगी । इसमें आमिर और कटरीना दूसरी बार साथ नजर आएंगे । इससे पहले दोनों को 'धूम 3' में देखा गया था ।

विज्ञापन
thugs of hindostan trailer release aamir khan and amitabh bachchan star of the film
thugs of hindostan

ट्रेलर से पहले फिल्म के पोस्टर और लुक रिलीज किए गए थे । कहा जा रहा है कि ये फिल्म 'बाहुबली' को टक्कर दे सकती है । फिल्म में बेहतरीन तरह के ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है । ट्रेलर लॉन्चिंग पर अमिताभ बच्चन ने कहा, 'ऐसे रोल करने और 30 किलो की कॉस्ट्यूम पहनने की अब मेरी उम्र नहीं है ।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed