हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उम्दा निर्देशकों की जब बात होती है तो इम्तियाज अली का नाम भी जरूर लिया जाता है। कहानी कहने के अपने तरीके की वजह से वे लाखों दिलों पर राज करते हैं। वे इन दिनों फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। हाल ही में यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में आज के थ्रोबैक थर्सडे में आज हम आपको इम्तियाज अली से जुड़ा ही एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।
Sitaare Zameen Par: दिल्ली में बच्चों के साथ 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग करेंगे आमिर खान! जानें पूरा शेड्यूल
2 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी है कि इम्तियाज निर्देशन के अलावा अभिनय में हाथ आजमा चुके हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म ब्लैक फ्राइडे में उन्होंने याकूब मेमन का किरदार निभाया था। इस रोल को निभाने का किस्सा भी बड़ा ही दिलचस्प है।
3 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बारे में बात करते हुए इम्तियाज ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि कैसे ब्लैक फ्राइडे में काम करने के लिए उन्हें अनुराग ने मनाया था। उन्होंने बताया, "जब हम जवान होते हैं तो बहुत सी गलतियां करते हैं। इन्हीं में से एक गलती उनकी सलाह माननी भी थी। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्यों सुझाव दिया कि मुझे 'ब्लैक फ्राइडे' में याकूब मेमन की भूमिका निभानी चाहिए।"
4 of 5
अनुराग कश्यप, इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस बातचीत में उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म में अभिनय करवाने के लिए अनुराग ने उन्हें इमोशनल ब्लैकमेल भी किया था। इम्तियाज ने बताया कि उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए भावुक होकर मुझसे यह तक कहा दिया कि मैं आपके लिए जान दे सकता हूं और आप मेरे लिए यह रोल नहीं कर सकते।
5 of 5
इम्तियाज अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस साक्षात्कार के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज के दिनों में अनुराग को अभिनय में काफी ज्यादा रुचि थी। इम्तियाज ने बताया था कि अनुराग हंसराज कॉलेज में थे और वे हिंदू कॉलेज में। एक बार वे मेरे हॉस्टल में मुझसे मिलने आए और अपना पोर्टफोलियो दिखाया। मैं उनकी मेहनत से बहुत प्रभावित था।
Tamannaah Bhatia: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने तमन्ना भाटिया को भेजा समन, आईपीएल 2023 की अवैध स्ट्रीमिंग का मामला