दुनिया इस समय खतरनाक कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण से पीड़ित है और लॉकडाउन की वजह से घरों के अंदर कैद है। इस बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुहाना अपने पिता के बाल बनाती नजर आ रही हैं।
Throwback: जब शाहरुख खान के बाल बनाती नजर आईं सुहाना खान, वायरल हो रही पुरानी तस्वीर
ये तस्वीर पुरानी है जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। तस्वीर में शाहरुख खान कुर्सी पर बैठे हुए हैं और सुहाना खान उनके बाल ठीक कर रही हैं। तस्वीर में सुहाना काफी छोटी दिखाई दे रही हैं। बता दें शाहरुख की फैमिली के साथ की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर आती रहती हैं।
A post shared by ETimes (@etimes) on
इससे पहले सुहाना खान की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह मन्नत की बालकनी में खड़े हुए, समुद्र और सूरज को निहारते हुए दिखाई दे रही थीं। सुहाना के बाल खुले हुए थे और वह बेहद सुंदर दिख रही थीं। सुहाना की ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
बता दें सुहाना खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है। हालांकि, कमेंट्स सेक्शन को बंद कर रखा है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर पांच लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं, जिसमें आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ आदि शामिल हैं। स्टार किड सुहाना खान (Suhana Khan) ने बड़े पर्दे पर अभी कोई शुरुआत नहीं की है।