{"_id":"59e450094f1c1b72548b7968","slug":"this-is-why-aamir-khan-role-in-film-secret-superstar-will-feature-in-second-half","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान ने रिपीट किया पुराना फॉर्मूला, इस फिल्म में जानबूझकर कम किया अपना रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान ने रिपीट किया पुराना फॉर्मूला, इस फिल्म में जानबूझकर कम किया अपना रोल
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan
आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' में आमिर खान का रोल इंटरवल के बाद आया। खुद सुपरस्टार होते हुए भी उन्होंने फिल्म की पूरी जिम्मेदारी एक न्यूकमर बच्चे के कंधों पर डाल दी थी। यही काम वह अपनी अगली फिल्म में भी करने जा रहे हैं।
Aamir Khan
फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को आमिर खान की फिल्म नहीं बल्कि जायरा वसीम की फिल्म के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। इस फिल्म में भी आमिर का रोल जायरा से छोटा है और इंटरवल के बाद पर्दे पर आएगा। इसके पीछे एक खास वजह है।
Aamir Khan
दरअसल, दोनों ही फिल्मों में आमिर खान ने एक मेंटर, गाइड का रोल निभाया लेकिन कहानी का प्रोटैग्निस्ट (मुख्य किरदार) कोई और था। फिल्म 'तारे जमीन पर' जहां एक ऐसे बच्चे की कहानी थी जो पेंटर बनना चाहता था, वहीं सीक्रेट सुपरस्टार ऐसी लड़की की कहानी है जो सिंगर बनना चाहती है। लिहाजा, आमिर खान के किरदार को ज्यदा स्क्रीन स्पेस देना कहानी के साथ अन्याय होता। यही सोचकर आमिर खान ने खुद की फिल्म में जानबूझकर अपना रोल छोटा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan
फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम लीड रोल में हैं और आमिर खान एक म्यूजिक डायरेक्टर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। यह 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।
पढ़ें: 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'गोलमाल अगेन' में सेंसर ने किये नॉर्मल कट, दिवाली पर करेंगी धमाका
पढ़ें: 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'गोलमाल अगेन' में सेंसर ने किये नॉर्मल कट, दिवाली पर करेंगी धमाका
विज्ञापन
Aamir Khan
फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल अगेन' से क्लैश करेगी। फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि दोनों फिल्मों की ऑडिएंस अलग है। वहीं छुट्टी और त्योहारी मौसम में रिलीज होने के कारण फिल्म के बिजनेस पर इस क्लैश का कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
पढ़ें: लालकृष्ण आडवाणी को पसंद आई 'सीक्रेट सुपरस्टार', खुद आमिर ने दिखाई फिल्म
पढ़ें: लालकृष्ण आडवाणी को पसंद आई 'सीक्रेट सुपरस्टार', खुद आमिर ने दिखाई फिल्म