बॉलीवुड के 'खलनायक' संजय दत्त की जिंदगी पर फिल्म बन रही है। उनके निजी जीवन में आए उतार-चढ़ाव जल्द ही इस फिल्म में देखने मिलेंगे। हाल ही में यासीर उस्मान की किताब ‘संजय दत्त: द क्रेजी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ बॉलीवुड बैड ब्वॉय’ से कई रहस्यमयी खुलासे हुए। ऐसे राज जिससे उनके फैंस आजतक अनजान थे।
2 of 10
पहली पत्नी रिचा शर्मा और संजय दत्त
संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े ऐसे कई राज हैं, जिन्हें जानते ही आप भी सकते में आ जाएंगे। किताब में संजय दत्त की लव लाइफ के बारे में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। किताब में बताया गया कि संजय दत्त अपनी जिंदगी में महिलाओं पर पूरी तरह से आश्रित रहें। संजय ने लेखक से अपनी पहली बीवी रिचा शर्मा से जुड़े कई राज सार्वजनिक किए। जिसे इस किताब में जगह दी गई।
3 of 10
पहली पत्नी रिचा शर्मा और संजय दत्त
किताब में बताया गया कि कैसे संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की मुलाकात हुई। अपनी फिल्म के मुहूर्त के मौके पर संजय ने पहली बार रिया को देखा। जींस और मल्टीकलर टॉप पहनी यह लड़की पहली ही नजर में संजू बाबा को भा गई थी। कुछ दिनों बाद कहीं से उनका नंबर निकालकर उन्होंने रिया को फोन लगाकर आउटिंग पर चलने को कहा।
पहली मुलाकात में ही संजय दत्त को अहसास हो गया कि रिचा उन लड़कियों से बिलकुल अलग थी जिन्हें वो पहले जानते थे। वो बेहद साधारण, शानदार व्यक्तित्व वाली ऐसी लड़की थी जो पैसों के पीछे बिलकुल नहीं थी। संजय दत्त ने किताब से अपने इतने सारे अफेयर्स में सफल होने के राज से भी पर्दा उठाया।
रिचा के अलावा संजय दत्त का माधुरी दीक्षित, रेखा, रिया पिल्लई, टीना मुनीम और लीजा रे जैसी एक्ट्रेसेज के साथ भी अफेयर रहा था। यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि पहली पत्नी रिचा शर्मा की कैंसर से मौत के बाद टीना मुनिम के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ गई थी। किताब में संजय दत्त ने सफल अफेयर्स के राज से पर्दा उठाया।