अगर आप भी यह सोचते हैं कि एक सफल बॉलीवुड फिल्म के लिए गाने और डांस नंबर काफी जरूरी होता है, तो शायद आप गलत हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कुछ निर्देशक मौजूद हैं जो अच्छी कहानी और शानदार कलाकारों में विश्वास करते हैं। उनकी फिल्में को बिना गानों के भी दर्शको ने खूब पसंद किया है। साथ ही, आलोचकों ने भी उनके प्रयासों की सराहना की है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो बिना गानों के भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे।
Films without Songs: बिना गानों के भी इन फिल्मों को किया गया खूब पसंद, लिस्ट में यश चोपड़ा की मूवी भी शामिल
यश चोपड़ा को रोमांटिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। अपने निर्देशन के करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में बनाईं। हालांकि, उनके डायरेक्शन में बनी इत्तेफाक बाकी फिल्मों से काफी अलग थीं। इस फिल्म में गाने नहीं थे, फिर भी लोगों को यह काफी ज्यादा पसंद आई थी। राजेश खन्ना और नंदा अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग दो करोड़ की कमाई की थी।
इस हॉरर फिल्म में कोई गाना नहीं था, बल्कि फिल्म के लिए सिर्फ एक प्रमोशनल गाना था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सात करोड़ की कमाई करने में सफल रही। लीड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर इस फिल्म के लिए कई पुरस्कार पाने में सफल रहीं। इसमें उनके साथ अजय देवगन और नाना पाटेकर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
यकीन करना मुश्किल है लेकिन इरफान खान और निमरत कौर की यह फिल्म लगभग 20 करोड़ की कमाई करने में सफल रही थी। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दो प्रेमियों को दिखाया गया है, जो लंचबॉक्स पर अपने प्रेम पत्र साझा करते हैं।
यह कॉमेडी फिल्म कम बजट में बनकर तैयार हुई थी, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर आठ करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसमें विनय पाठक और रजत कपूर ने अहम किरदार निभाए थे। सागर बल्लारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गाने न होने के बावजूद लोगों ने इसे काफी पसंद किया था।