बॉलीवुड खुद में एक बहुत बड़ी दुनिया है यहां एक्टर को अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने व्यवहार का भी ख्याल रखना होता है। क्योंकि, अभिनेत्रियों के साथ हो रही छेड़खानी की खबर अकसर सामने आती रहती हैं। ऐसे में कुछ एक्ट्रेस होती हैं जो खुद के साथ हो रही बदतमीजी को सहन कर जाती हैं तो कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस रहीं है जिन्होंने इन छेड़खानियों का मुहतोड़ जवाब दिया है। आइए जानते हैं ऐसी इन चार एक्ट्रेस के बारे में...
जया पर्दा
2 of 5
Dalip Tahil And Jaya Prada
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे फिल्म एक्ट्रेस जया पर्दा और दलीप ताहिल की। बता दें कि फिल्म में एक सीन के दौरान दलीप बेकाबू हो गए और उन्होंने जया को कसकर पकड़ लिया। ऐसे में खुद को दलीप के चंगुल से बचाने के चलते जया ने उन्हें जोरदार चांटा जड़ दिया। इतना ही नहीं जया ने चांटा मारने के बाद दलीप से कहा कि यह रियल नहीं रील लाइफ है।
बॉलीवुड में अपने बेबाक जवाब और बोल्ड सीन से पहचान रखने वालीं एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने भी ऐसी ही एक हरकत का सामना किया। दरअसल, साउथ की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर गलत इरादे से उनके पैरों को बार-बार छू रहा था। इस बात को भांपकर राधिका ने उस एक्टर के गाल पर करारा तमाचा मारा।
स्कारलेट विल्सन
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के बारे में तो सभी ही जानते होंगे। लेकिन फिल्म में एक आइटम सॉन्ग के दौरान एक्ट्रेस स्कारलेट विल्सन के साथ हुई बदतमीजी के बारे में आपको नहीं पता होगा। दरअसल, गाने के दौरान एक शख्स लगातार गलत हरकत कर रहा था। लेकिन स्कारलेट ने पहले तो उसे नजरअंदाज किया लेकिन जब उसकी हद पार होने लगी तो स्कारलेट ने उसे जवाब देना ही मुनासिब समझा।
गीतिका त्यागी
एक्ट्रेस गीतिका त्यागी को फिल्म 'वन बाय टू' से जाना जाता है। बता दें कि एक्ट्रेस गीतिका भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान एक जाने-माने डायरेक्टर ने उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश की थी। लेकिन गीतिका ने देर ना करते हुए उस डायरेक्टर को जोरदार चांटा जड़ दिया। लेकिन बाद में गीतिका ने इस बात के लिए माफी भी मांग ली थी।