{"_id":"5ab0fc244f1c1b3a058b635b","slug":"bollywood-stars-who-drugs-addicts-and-lost-his-career-and-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नशे में चूर होकर ये 14 बॉलीवुड स्टार्स कर बैठे थे करियर बर्बाद, फिर ऐसे आई पटरी पर गाड़ी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नशे में चूर होकर ये 14 बॉलीवुड स्टार्स कर बैठे थे करियर बर्बाद, फिर ऐसे आई पटरी पर गाड़ी
बॉलीवुड अपने-आप बहुत बड़ी दुनिया है। यहां हर स्टार अपने-अपने स्टाइल से जाना जाता है। कई ऐसे भी एक्टर और एक्ट्रेस हैं जो कि अपने लाइफ स्टाइल से कभी समझौता ही नहीं करते हैं। पर्दे पर इन स्टार्स के लाखों-करोड़ों फैंस होते हैं और ये फैंस उन्हें पर्दे पर ही देख कर अपना रोल मॉडल बना लेते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे की दुनिया में स्टार्स की क्या दिनचर्या है कोई नहीं जानता। ऐसे में बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जो नशे को अपनी आदत में शुमार कर अपना करियर खत्म कर चुके हैं। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने समय रहते खुद को बचा लिया.....
संजय दत्त
2 of 15
sanjay dutt
इस कड़ी में सबसे पहले नाम आता है बॉलीवुड के 'संजू बाबा' यानि कि संजय दत्त का। बता दें कि संजय दत्त तकरीबन 12 साल तक ड्रग्स के नशे में डूबे रहे। इसके बाद उनके पिता एक्टर सुनील दत्त उनका नशा छुड़वाने के लिए अमेरिका ले गए। अमेरिका में संजय की नशे करने की आदत लगभग छूट गई लेकिन आज भी वह नॉर्मल स्मोकिंग करते नजर आते हैं।
प्रतीक बब्बर
3 of 15
Prateik babbar
एक्टर राज बब्बर और स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर का बॉलीवुड सफर कुछ ज्यादा लंबा और सफल नहीं रहा। प्रतीक नशा मुक्ति केंद्र में कई बार आ-जा चुके हैं। एक समय ऐसा आ गया था जब प्रतीक नशे में अपनी जिंदगी पूरी तरह तबाह कर चुके थे। लेकिन प्रतीक ने खुद को सुधारते हुए अपनी जिंदगी को फिर से एक नई उड़ान दी और आज वह नशे की आदत को बिल्कुल छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गीतांजलि नागपाल
4 of 15
Gitanjali
बहुत ही कम लोग गीतांजलि के बारे में जानते हैं। बता दें कि वह 90 के दशक की एक मॉडल रह चुकी हैं और कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। लेकिन नशे की बुरी लत की वजह से वह आज दुनिया में नहीं रही हैं।
विज्ञापन
रणबीर कपूर
5 of 15
Ranbir Kapoor
बॉलीवुड के चॉकलेट और चार्मिंग एक्टर रणबीर सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। रणबीर सिंह को शूटिंग के दौरान स्मोक करते अकसर देखा जाता है। यहां तक कि उन्होंने खुद यह बताया कि वह एक्टिंग स्कूल में पढ़ने के दौरान से ही स्मोकिंग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।