बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों पर राज करती हैं, हालांकि इनमें से कई अदाकाराओं को अपनी डेब्यू फिल्म में असफलता सा मुंह देखना पड़ा था। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फ्लॉप से शुरुआत करने के बाद एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।
Bollywood: फ्लॉप डेब्यू के बाद भी बॉलीवुड में छाईं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में ऐश्वर्या से लेकर करीना तक के नाम
करीना कपूर की गिनती बॉलीवुड की सबसे उम्दा एक्ट्रेस में होती है। अपने करियर की शुरुआत करीना ने साल 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से की थी। इस फिल्म में वह अभिषेक बच्चन के अपोजिट थीं। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। हालांकि, इसके बाद करीना ने कई ऐसी फिल्मों में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं।
Ab Dilli Dur Nahin: अब दिल्ली दूर नहीं का नया गाना 'महसूस हुआ' रिलीज, जुबिन की आवाज के कायल हुए फैंस
कटरीना कैफ की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में होती है। अपने करियर में कटरीना ने कई बड़े स्टार्स के साथ सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेत्री ने अपनी शुरुआत बूम जैसी फ्लॉप फिल्म से की थी। इस फिल्म में उन्होंने बोल्ड किरदार निभाया था।
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने 'लाल सिंह चड्ढा' में क्यों किया था काम, हैरान कर देगा यह खुलासा
पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। अपनी एक्टिंग से भी वह लोगों के दिलों पर राज करती हैं, लेकिन अभिनेत्री का डेब्यू भी फीका रहा था। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत बॉबी देओल के अपोजिट और प्यार हो गया से की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।
Zeenat Aman: 'हरे रामा हरे कृष्णा' की पहली पसंद नहीं थीं जीनत अमान, इस अभिनेत्री के रिप्लेसमेंट से मिला मौका
काजोल बॉलीवुड की सबसे शानदार कलाकारों में से एक हैं। कई फिल्मों में वह अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। काजोल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बेखुदी से की थी। फिल्म में उनके अपोजिट कमल सदाना थे। इस फिल्म को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया था। बाद में, काजोल ने बाजीगर में शाहरुख के साथ काम कर बॉलीवुड में दमदार वापसी की थी।
Anasuya Bharadwaj: विजय देवरकोंडा पर कमेंट करना अनसूया को पड़ा भारी, ट्रोल्स ने कह दिया 'आंटी'