Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे अभिनेता सतीश कौल (Satish Kaul) की। अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार से लेकर शाहरुख खान और गोविंदा तक के साथ काम कर चुके बॉलीवुड, टेलीविजन और पंजाबी सिनेमा के कलाकार सतीश कौल अब दाने दाने को मोहताज हैं। सतीश कौल आज अपनी जिंदगी बेहद तंगी में गुजार रहे हैं। सतीश कभी हिंदी और पंजाबी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हुआ करते थे।
2 of 5
satish kaul
- फोटो : file photo
1974 से 1998 तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सतीश को उस जमाने में बिना मांगे काम मिलता था। दरअसल, सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गई। इसके बाद उनकी हालत कुछ ऐसी बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती कराया गया।
3 of 5
bollywood flashback satish kaul
- फोटो : file photo
अस्पताल में भर्ती सतीश के पास इलाज के भी पैसे नहीं थे, बात मीडिया में आई तो सिनेमाजगत के कुछ लोगों ने उनकी मदद की। अपनी हालत के बारे में सतीश ने बताया था, 'मैंने एक्टिंग स्कूल खोला था, लेकिन स्कूल नहीं चला और मेरे 22 लाख रुपए डूब गए।'
4 of 5
Satish Kaul
- फोटो : Social Media
'पटियाला यूनिवर्सिटी और एसपी अग्रवाल से हर महीने मदद मिलती थी, लेकिन कुछ महीनों से वो मदद भी बंद है, अब जो लोग मिलने आते हैं, उनके दिए पैसे से गुजारा कर रहा हूं।' सतीश कौल की इस हालत के बारे में जानकारी मिलते ही कई फिल्मी सितारे उनकी मदद को आगे आए।
5 of 5
satish kaul
- फोटो : Social Media
65 साल के सतीश कौल ने कर्मा, आंटी नंबर वन, याराना और ऐलान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन सतीश आज सिर्फ इतना कहकर चुप हो जाते हैं, 'बढ़ती उम्र और बीमारियों से खस्ताहाल हूं। आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूं।' आपको बता दें, सिनेमाजगत में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्हें इस तरह के हालात का सामना करना पड़ा। इसमें पूजा डडवाल, सवी सिद्धू, राजेंद्र कुमार , महेश आनंद का नाम शामिल है।
यह भी पढ़ें:- 17 साल में कितना ज्यादा बदल गए हैं 'बाहुबली', कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी हुआ मुश्किल