विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने रिलीज के बाद ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था और जबरदस्त कमाई की। कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म को भले ही सिनेमाघरों से उतरे हुए समय हो गया है लेकिन अब भी यह फिल्म किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में आ जाती है। अब हाल ही में पटकथा लेखक और निर्देशक सईद अख्तर मिर्जा ने 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के लेकर अपनी राय दी है।
The Kashmir Files: पटकथा लेखक सईद अख्तर मिर्जा ने द कश्मीर फाइल्स को कहा कचरा! बोले- 'बात साइड लेने की नहीं..'
'अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है', 'मोहन जोशी हाजिर हो', 'सलीम लंगड़े पे मत रो', जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले पटकथा लेखक और निर्देशक सईद अख्तर मिर्जा ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कश्मीर फाइल्स की सफलता पर बात की और इस फिल्म के लिए कहा कि यह उनके लिए कचरा है लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह से स्पष्ट भी किया। जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा।
Mohit Rania: अपनी पत्नी से अलग हुए ‘देवों के देव महादेव’ फेम मोहित? सोशल मीडिया से डिलीट की शादी कीं तस्वीरें
सईद अख्तर मिर्जा ने 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में बोलते हुए कहा- "मेरे लिए, 'द कश्मीर फाइल्स' कचरा है। क्या कश्मीरी पंडित मुद्दा कचरा है? नहीं...यह वास्तविक है। क्या यह सिर्फ कश्मीरी हिंदू हैं? नहीं...मुसलमान भी, खुफिया एजेंसियों, तथाकथित राष्ट्रीय हितों वाले राष्ट्रों, और सीमा पार से भुगतान किए गए लोगों की साजिशों के एक अविश्वसनीय रूप से वल्गर जाल में फंस गए हैं, जो कहर बरपाते रहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, बात पक्ष लेने की नहीं है। इंसान बनो और समझने की कोशिश करो।
Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ एक्टर दर्शन पर इवेंट में फेंकी गई चप्पल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
नादव लापिड ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर दिया था विवादित बयान
गौरतलब है कि कुछ समय पहले इस्राइली फिल्ममेकर नादव लापिड (जो फेस्टिवल में ज्यूरी मेंबर के तौर पर जुड़े थे) ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल गोवा में 'द कश्मीर फाइल्स' को वल्गर ऐर प्रोपेगैंडा करार दिया था, जिसके बाद खूब हंगामा देखने को मिला था।
Pathaan Controversy: लोकसभा में गूंजा 'पठान' विवाद, भड़के बसपा सांसद, बोले- फिर सेंसर बोर्ड का क्या काम...