फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files Collection Day 13: ‘कश्मीर फाइल्स’ ने तोड़ा फिल्म ‘तानाजी’ का रिकॉर्ड, अब निशाने पर 300 करोड़ रुपये

Thu, 24 Mar 2022 01:13 PM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Mar 2022 01:13 PM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Collection Day 13 RRR Advance Booking RRR Collection Day 1 Vivek Agnihotri Anupam Kher Pallavi Mithun
द कश्मीर फाइल्स और ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) की एडवांस बुकिंग का हल्ला मचते ही निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ताप कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि, इस मेगा बजट फिल्म के आने के शोर में भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने मोर्चा नहीं छोड़ा है। फिल्म ‘राधे श्याम’ और ‘बच्चन पांडे’ को मुकाबले से बाहर कर देने वाली इस फिल्म को लगातार तीसरे हफ्ते एक मेगा बजट फिल्म ‘आरआरआर’ से भिड़ना है। लेकिन, इस बीच ये फिल्म गुरुवार हिंदी सिनेमा की ऐसी पहली फिल्म बन गई है जिसने कोरोना संक्रमण काल शुरू होने के बाद से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है। फिल्म का कलेक्शन बुधवार को 198 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया है। बॉक्स ऑफिस पर इससे पहले दो सौ करोड़ रुपये कमाने का कमाल अजय देवगन की 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ ने किया था।

The Kashmir Files Collection Day 13 RRR Advance Booking RRR Collection Day 1 Vivek Agnihotri Anupam Kher Pallavi Mithun
द कश्मीर फाइल्स की स्क्रनिंग के दौरान विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

13वें दिन इन्होंने जीता कमाई का ‘दंगल’ हिंदी में रिलीज होने वाली फिल्मों में लगातार 13वें दिन तक शानदार कारोबार करने वाली फिल्मों में फिल्म ‘बाहुबली2’ नंबर वन पर है। इसने रिलीज के 13वें दिन 17.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद दूसरे नंबर से लेकर चौथे नंबर तक आमिर खान की फिल्में शामिल हैं। फिल्म ‘धूम 3’ ने इस दिन 10.38 करोड़ कमाए और दूसरे नंबर पर जमी हुई है। तीसरे नंबर पर 9.23 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘दंगल’ है। और चौथे नंबर पर भी आमिर खान की ही फिल्म ‘पीके’ है जिसने रिलीज के 13वें दिन 9.05 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की कमाई रिलीज के 13वें दिन आठ करोड़ रुपये रही।  

The Kashmir Files Collection Day 13 RRR Advance Booking RRR Collection Day 1 Vivek Agnihotri Anupam Kher Pallavi Mithun
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तानाजी का टूटा रिकॉर्ड-
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन अब 198 करोड़ रुपये हो चुका है। गुरुवार को फिल्म ने 200 करोड़ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कमाई का रिकॉर्ड बना लिया है और इसी के साथ अजय देवगन की 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के बाद से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो सौ करोड़ रुपये की कमाई करने वाली ये पहली फिल्म बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Collection Day 13 RRR Advance Booking RRR Collection Day 1 Vivek Agnihotri Anupam Kher Pallavi Mithun
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिनवार कलेक्शन:

 

दिन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)

दिन 1

₹ 3.55 करोड़

दिन 2

₹ 8.5 करोड़

दिन 3

₹ 15.1 करोड़

दिन 4

₹ 15.05 करोड़

दिन 5

₹ 18 करोड़

दिन 6

₹ 19.05 करोड़

दिन 7

₹ 18.05 करोड़

पहला हफ्ता

₹ 97.3 करोड़

दिन 8

₹ 19.15 करोड़

दिन 9

₹ 24.8 करोड़

दिन 10

₹ 26.2 करोड़

दिन 11

₹ 12.4 करोड़

दिन 12

₹ 10.25 करोड़

दिन 13

₹ 8.00 करोड़

कुल

 ₹ 198.00 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed