टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी सीरियल 'द कपिल शर्मा शो' लगातार दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में आने वाले मेहमान भी शो के कलाकारों के साथ ढेर सारी मस्ती करते नजर आते हैं। इसी क्रम में शो के आने वाले एपिसोड में एक्टर सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ बतौर मेहमान नजर आएंगे। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में एक्टर सैफ अली खान अभिनेत्री रानी मुर्खजी को आदित्य चोपड़ा के साथ शादी को लेकर उन्हें चिढ़ाते नजर आए।
वीडियो में सैफ रानी को चिढ़ाते हुए कहते कि पहले वे यशराज फिल्म्स से अपने पेचेक के लिए एक साथ इंतजार करते थे, लेकिन अब वह उन चेक्स पर रानी के साइन करने का इंतजार करते हैं।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)