फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Crew: Tabu Kareena Kapoor and Kriti Sanon film release date announced

The Crew: दिल थामकर बैठिए! धड़कने बढाने आ रही है 'द क्रू', इस दिन दस्तक देगी करीना-तब्बू और कृति की फिल्म

Fri, 02 Feb 2024 10:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 02 Feb 2024 10:05 AM IST
सार

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'कमर कस लीजिए, पॉपकॉर्न तैयार कर लीजिए। 'द क्रू' इस मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होगी'।

विज्ञापन
The Crew: Tabu Kareena Kapoor and Kriti Sanon film release date announced
द क्रू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'द क्रू' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। ये फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी। आज इसका फर्स्ट लुक वीडियो जारी हुआ है। बता दें कि पहले चर्चा थी कि ये फिल्म 22 मार्च को रिलीज होगी। लेकिन, आज एक टीजर वीडियो के जरिए सही रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे हैं।

विज्ञापन

मजेदार अंदाज में जारी हुआ टीजर
टीजर का एलान काफी मजेदार अंदाज में किया गया है। तीनों अदाकाराओं की झलक तो नजर आ रही है, लेकिन लुक रिवील नहीं किया गया है। एयर होस्टेस की ड्रेस में तब्बू, करीना कपूर और कृति नजाकत के साथ चलती नजर आ रही हैं। इसके साथ एलान किया गया है, 'लेडीज एंड जेंटलमैन आज की फ्लाइट में आप सबका स्वागत है। हमारा क्रू आपका बहुत ध्यान रखेगा लेकिन आपसे एक निवेदन है कि अपनी चोली टाइटली बांध लें, ताकि आपका दिल बाहर न गिर जाए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना ने साझा किया पोस्ट
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'कमर कस लीजिए, पॉपकॉर्न तैयार कर लीजिए। 'द क्रू' इस मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज होगी'। कृति सेनन ने भी टीजर वीडियो जारी करते हुए लिखा है, 'अपने कैलेंडर में तारीख नोट कर लीजिए। दोस्तों को खबर कर दीजिए। मार्च में आप क्रू के साथ उड़ान भर रहे हैं। पोस्टर और टाइटल का एलान भी जल्द किया जाएगा'। 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

विज्ञापन

रिया और एकता कपूर करेंगी प्रोड्यूस
इन तीनों एक्ट्रेस वाली इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। बता दें कि फिल्म में कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को एकता कपूर और रिया कपूर मिलकर प्रोड्यूसर कर रही हैं। इससे पहले ये दोनों मिलकर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बना चुकी हैं। यह फिल्म तीन महिलाओं की कहानी पर आधारित है, जिसमें एयरलाइन इंडस्ट्री के संघर्ष और कठिनाइयों को पेश करने की कोशिश है। वहीं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed