बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की गिनती 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में की जाती हैं। उस समय वह लोगों की पहली पसंद हुआ करती थीं और दर्शक उनकी खूबसूरती के दीवाने हुआ करते थे। आज भी लोग उनके लुक्स को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में पिछले दिनों खबर आई थी कि अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'द ब्रोकन न्यूज' से अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। वह कैंसर से उबरने के बाद पहली बार फिर से अभिनय करती नजर आएंगी। अपनी इस सीरीज से हाल ही में अभिनेत्री ने अपना पहला लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसकी वजह से सोनाली एक बार फिर चर्चाओं में हैं।
The Broken News: सामने आया सोनाली बेंद्रे के डिजिटल डेब्यू का फर्स्ट लुक, पत्रकार के रूप में धांसू लगीं अभिनेत्री
फर्स्ट लुक किया शेयर
सोनाली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'द ब्रोकन न्यूज' से अपना पहला लुक साझा करते हुए लिखा," मैं आज आपको अमीना कुरैशी से मिलवाना चाहती हूं, जो आवाज भारती की एडिटर इन चीफ हैं। उसके लिए फिक्शन से ज्यादा जरूरी फैक्ट्स होते हैं चाहे उसके पीछे कितना भी पैसा हो। देखिए सनसनी और सच की बीच की उसकी यह जंग...जल्द ही जी5 पर।"
नए रोल में नजर आएंगी सोनाली
सोनाली बेंद्रे सीरीज में एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। उनके इस रोल को देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्सुक हैं कि वह कैसे एक पत्रकार का रोल अदा करेंगी। वह अपने इस डिजिटल डेब्यू सीरीज का पूरे जोरों शोरो से प्रमोशन कर रही हैं। इसका निर्देशन विनय वैकुल कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स 'आरण्यक' का निर्देशन किया है।
ऐसी होगी फिल्म की कहानी
सीरीज की कहानी मुंबई स्थित दो प्रतिद्वंद्वी समाचार चैनलों पर आधारित है। एक चैनल है 'आवाज भारती', जो एक स्वतंत्र, नैतिक समाचार चैनल है और दूसरा 'जोश 24/7' एक सनसनीखेज व आक्रामक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। जी5 पर आने वाली यह सीरीज कब रिलीज होगी इसकी घोषणा नहीं की गई है। इसमें सोनाली के साथ जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, इंद्रनील सेनगुप्ता, तारुक रैना, आकाश खुराना, किरण कुमार समेत कई सितारे नजर आएंगे।