अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। अजय जैसा बड़ा नाम के बावजूद फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा है। इस बीच फिल्म के 10वें दिन के आंकड़े भी अब सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि इसने अब तक कितना कलेक्शन किया।
Filmy Wrap: बायकॉट का शिकार हुई 'पठान' और प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने पर उठे सवाल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
2 of 4
थैंक गॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली के दूसरे दिन रिलीज हुई इस फिल्म को छुट्टी का भी फायदा नहीं मिल सका था। 2500 स्क्रीन पर इसके प्रदर्शन के बावजूद फिल्म ने पहले दिन महज 8.1 करोड़ का ही कारोबार किया था। इसके बाद से ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट का दौर जारी है। मंगलवार के बाद बुधवार को फिल्म ने छह करोड़ की कमाई की। इसके बाद फिल्म ने गुरुवार को 4.15 करोड़, शुक्रवार को 3.3 करोड़, शनिवार को 3.7 करोड़ और रविवार को चार करोड़, सोमवार को 1.6 करोड़, मंगलवार को 1.56 करोड़ और बुधवार को 1.27 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Chhavi Mittal: छवि मित्तल ने किया यूएफओ देखने का दावा, वीडियो शेयर कर कहा- कसम से वह एलियन ही था
3 of 4
थैंक गॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अब इस फिल्म का 10वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकडों के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को 1.25 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 34.73 करोड़ रुपये हो गई है। 10 दिनों में फिल्म की इतनी कम कमाई वाकई हैरान कर देने वाली है। फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए अब दिग्गज अनुमान लगा रहे हैं कि इसका 50 करोड़ तक पहुंचना भी लगभग नामुमकिन ही है।
Double XL BO Prediction: गंभीर मुद्दे पर बात करती है 'डबल एक्सएल', ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी ये फिल्म?
4 of 4
थैंक गॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म में अजय के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के बाद अजय 'दृश्यम 2' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था जो लोगों को काफी पसंद आया था। इस ट्रेलर के सामने आने के बाद लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Priyanka Chopra: मरीन ड्राइव पर मस्ती करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, वीडियो शेयर कर बोलीं- मिस करती हूं