फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ में श्रीवल्ली का किरदार निभाकर दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं। हिंदी सिनेमा में उनका डेब्यू फिल्म ‘मिशन मजनू’ से होना है। मंगलवार को ही 26 साल की हुईं रश्मिका को जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा मिला तमिल सिनेमा से। निर्माता दिल राजू और शिरीष ने रश्मिका को अपनी अगली फिल्म की हीरोइन बनाने का मंगलवार को एलान किया और अभिनेता विजय की इस 66वीं फिल्म का बुधवार को मुहूर्त भी कर दिया। फिल्म की मुहूर्त पूजा के दौरान रश्मिका काफी खुश नजर आईं और इस दौरान उन्होंने अभिनेता विजय के साथ खूब मस्ती भी की। ये रश्मिका की दूसरी तमिल फिल्म होगी।
Thalapathy66: रश्मिका की दूसरी तमिल फिल्म का शुभारंभ, अभिनेता विजय के साथ की मस्ती, देखिए खास तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 06 Apr 2022 02:26 PM IST
सार
फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ में श्रीवल्ली का किरदार निभाकर दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं। हिंदी सिनेमा में उनका डेब्यू फिल्म ‘मिशन मजनू’ से होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन