साउथ सुपरस्टार विजय 'बीस्ट' के बाद फिलहाल वामशी पेडिपल्ली के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम तो अभी तय नहीं हुआ है लेकिन अस्थायी रूप से इसे 'थलपति 66' कहा जा रहा है। इस बीच फिल्म के निर्माताओं की ओर से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के मेकर्स ने बताया है कि 'थलपति 66' का पहला लुक 21 जून की शाम छह बजकर एक मिनट पर आने वाला है। मेकर्स ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। विजय के बर्थडे से पहले फैंस के लिए यह जानकारी किसी बड़े गिफ्ट से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि विजय के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया जाएगा।
Thalapathy 66: विजय के फैंस को बड़ा गिफ्ट देने की तैयारी में मेकर्स, इस दिन रिलीज होगा 'थलापति 66' का फर्स्ट लुक
बता दें कि तमिल सिनेमा में मोशल पोस्टर का ट्रेंड विजय ने ही शुरू किया था। उनकी 'कथी' तमिल सिनेमा की पहली फिल्म थी, जिसका मोशन पोस्टर जारी किया गया था। साथ ही यह विजय की आखिरी फिल्म थी, जिसका मोशन पोस्टर जारी हुआ था। जानकारी के मुताबिक विजय ने हाल ही में फिल्म के पहले लुक के लिए एक फोटोशूट पूरा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में फैंस को विजय का एक नया अंदाज देखने को मिलेगा।
HE IS RETURNING...#Thalapathy66FLon21st #Thalapathy66
— Sri Venkateswara Creations (@SVC_official) June 19, 2022
Thalapathy @actorvijay sir @directorvamshi @iamRashmika @MusicThaman @Cinemainmygenes @KarthikPalanidp pic.twitter.com/vXddUbOSzA
यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें रश्मिका मंदाना, प्रकाश राज, प्रभु, योगी बाबू, शाम, श्रीनाथ, खुशबू, संगीता और संयुक्ता षणमुगनाथन शामिल हैं। इस फिल्म का म्यूजिक थमन ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी कार्तिक पलानी ने की है।
बता दें कि विजय आखिरी बार फिल्म बीस्ट में नजर आए थे। इस फिल्म को लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन औसत रहा था। विजय की यह फिल्म हिंदी पट्टी में भी लोगों के दिलों को नहीं छू सकी थी।