शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी यानी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की कहानी बेहद अनोखी है। इसमें एक रोबोट और एक इंसान के बीच प्रेम प्रसंग देखने को मिलेगा। स्टोरी लाइन ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की, जिसमें पहुंचकर मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियों ने इसका लुत्फ उठाया।
2 of 5
पंकज कपूर-सुप्रिया पाठक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को देखने के लिए पिता पंकज कपूर भी पहुंचे। इस दौरान उन्हें सूट-बूट में पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा गया। साथ ही सुप्रिया पाठक ने भी कैजुअल लुक में स्माइल के साथ कार्यक्रम स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
3 of 5
शाहिद कपूर-दिनेश विजान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की स्क्रीनिंग पर मुख्य अभिनेता शाहिद कपूर का डैपर लुक देखने को मिला। अभिनेता ने ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक जींस के साथ ब्लैक डेनिम जैकेट पहनी हुई थी। पैपराजी ने शाहिद के स्वैग को अपने कैमरों में कैप्चर किया। इवेंट में निर्माता दिनेश विजान का भी कैजुअल लुक देखने को मिला।
Lantrani Review: जी5 की प्रयोगशाला से निकली एक और थकी हुई सी फिल्मावली, जॉनी और जिशु की मेहनत पर फिरा पानी
4 of 5
जान्हवी कपूर-रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर भी शिरकत करती नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री ने कॉर्सेट टॉप के साथ फिटेड ट्राउजर पहना हुआ था। खुले बालों और मिनिमल मेकअप में जान्हवी हमेशा की तरह बला की खूबसूरत लगीं। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने इवेंट में शिरकत कर पूरी लाइमलाइट बटोर ली। अभिनेत्री ने स्क्रीनिंग के लिए येलो और ब्लू कलर की प्रिंटेड फ्रॉक ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद स्टनिंग नजर आ रही थीं। रकुल प्रीत के साथ जैकी भगनानी को भी पैपराजी के कैमरों के लिए पोज देते देखा गया।
Janhvi Kapoor: जूनियर एनटीआर के बाद राम चरण संग इश्क फरमाएंगी जान्हवी कपूर, 'आरसी 16' का बनीं हिस्सा?
5 of 5
नुपुर सेनन-कृति सेनन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में इसकी मुख्य अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन को भी देखा गया। फ्रॉक ड्रेस में नुपुर बेहद ग्लैमरस नजर आईं। वहीं, मुख्य अभिनेत्री कृति सेनन तो काफी ज्यादा हसीन लग रही थीं। अभिनेत्री ने इस खास इवेंट के लिए ब्लैक कॉर्सेट टॉप और लैदर पैंट पहनी हुई थी।
Darshan Jariwala: दर्शन ने CINTAA के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, आरोपों पर दी तीखी प्रतिक्रिया