Hanuman: 'हनुमान' के निर्माता मना रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न, दर्शकों को दिया यह खास तोहफा
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' के निर्माताओं ने टिकट पर दर्शकों को खास ऑफर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। निर्देशक प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म वैश्विक स्तर पर धूम मचा चुकी है। वहीं, अब फिल्म के निर्माताओं ने फैंस को खास तोहफा दिया है। अब अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए 'हनुमान' के निर्माताओं ने खास योजना बनाई। मिराज सिनेमाज प्रबंधन ने फिल्म प्रेमियों के लिए बंपर ऑफर की घोषणा की है। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर फिल्म 'हनुमान' के लिए ऑफर की घोषणा की गई है।
एक के साथ एक मुफ्त ऑफर
22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा। उससे पहले 21 जनवरी, रविवार को मिराज सिनेमा ने घोषणा की है कि वह इस फिल्म के लिए 'बाय वन गेट वन' यानी एक टिकट की खरीद पर एक टिकट मुफ्त देंगे। 'MIRAJBOGO' कोड का उपयोग करके ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है, लेकिन यह ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए है।
Fighter: 'फाइटर' के इन चार सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दीपिका-ऋतिक की फिल्म में हुए बड़े बदलाव
एक दिन के लिए ऑफर उपलब्ध
अब दर्शकों को इस अवसर का लाभ मिलेगा। दर्शक एक टिकट खरीद कर दूसरा टिकट मुफ्त में ले सकते हैं। मिराज सिनेमा ने एक्स पर आधिकारिक घोषणा भी साझा की है। वहीं अब दर्शक इस खबर से खुश हो गए हैं। हालांकि, यह ऑफर बस 22 जनवरी के लिए ही है।
🚩 Celebrate the inauguration of #RamMandir with #Hanuman at #MirajCinemas
— Miraj Cinemas (@MirajCinemas) January 21, 2024
Buy One, Get One Free ticket offer on Jan 22nd only.
🎟️ Embrace the epic on this historic day!
Use code 'MIRAJBOGO' on Bookmyshow to avail this offer.
*T&C Apply
*At Select Locations Only
*Offer Valid… pic.twitter.com/fBQxvHnsfq
Sam Bahadur: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही 'सैम बहादुर', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं विक्की कौशल की फिल्म
'हनुमान' में इन सितारों का धमाल
वहीं बात करें फिल्म के सितारों की तो 'हनुमान' में तेजा सज्जा के साथ अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार और कई अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्माण के निरंजन रेड्डी ने प्राइम शो एंटरटेनमेंट बैनर के तहत किया है। साथ ही अनुदीप देव, हरि गौरा और कृष्णा सौरभ ने इस फिल्म के लिए संगीत निर्देशक के रूप में काम किया।
Video Interview Raveena Tandon: ‘तब लोग मदद नहीं करते थे, रुआब गांठते थे, अच्छा सीन हो जाए तो कटवा देते थे’