मशहूर अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट हमेशा अपने गानों से सभी का दिल जीत लेती हैं। वहीं इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान भी आए दिन लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं। लेकिन इस बार ये दो हस्तियां एक वीडियो की वजह से एक साथ सुर्खियों में आ गईं हैं।
टेलर स्विफ्ट ने कहा 'आई लव यू सलमान', जानें वायरल खबर की पूरी सच्चाई
दरअसल, साउथ एशियन कम्युनिटी में टेलर स्विफ्ट का एक GIF वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो और खास तब बन गया जब फैंस ने इसमें सलमान का कनेक्शन निकाल लिया।
एक GIF वीडियो में टेलर स्विफ्ट नजर आ रही हैं। उस वीडियो में कोई साउंड नहीं है। लेकिन फैंस ने यह अनुमान लगाया कि टेलर स्विफ्ट आई लव यू सलमान कह रही हैं। सलमान के फैंस ने इस मीम को इस तरह डिकोड किया है कि यह वीडियो खूब तेजी से सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
tl cleanse pic.twitter.com/tkJiwKmgrJ
GagasReputation के एक ट्विटर यूजर ने 27 जनवरी को टेलर का एक GIF वीडियो शेयर किया था। इस GIF वीडियो में टेलर का एक क्लोजअप शॉट है जो कि उनके Ready for it सॉन्ग का एक हिस्सा है। क्योंकि इस GIF वीडियो में कोई आवाज नहीं है और लोग इसे अपने हिसाब से इसके lyrics को डिकोड करने में लगे हुए हैं।
GIF वीडियो को सलमान खान के एक फैन ने सबसे बढ़िया और मजेदार ढंग से डिकोड किया है। @lvnkhao ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, आई लव यू सलमान खान। इस ट्वीट को पोस्ट करते ही दो हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय अंतिमः द फाइनल ट्रुथ में काम कर रहे हैं। सलमान खान इस फिल्म के अलावा राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई, कभी ईद कभी दिवाली जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।