बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सारा रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्मों में सारा ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी क्यूटनेस से भी सभी का दिल जीता। वैसे बता दें कि सारा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने वर्ष 2000 के अपने कुछ थ्रोबैक फोटोज शेयर किए थे।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान ने अभी तक सिर्फ दो फिल्में करके ही बॉलीवुड में एक बड़ा नाम बना लिया है। सारा अली खान की अगली फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आजकल' का रीमेक है। फिल्म के कई फोटोज और वीडियोज कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली कर रहे हैं।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ ही साथ बॉलीवुड के चार्मिंग अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और काम के चलते दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है।
4 of 5
SARA ALI KHAN
- फोटो : SARA ALI KHAN
एक इवेंट में पहुंचे कार्तिक आर्यन से जब सारा से ब्रेकअप का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'दो रोटियां अनन्या के साथ तोड़ ली तो सबने पूछ लिया। मैंने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ एक एड फिल्म की और उसे इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया लेकिन किसी ने उस बारे में नहीं पूछा।'
5 of 5
SARA ALI KHAN
- फोटो : SARA ALI KHAN
सारा अली खान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा ने अभी तक कुल 253 पोस्ट किए हैं। इसके साथ ही वो सिर्फ 66 लोगों को फॉलो करती हैं जबकि उनको फॉलो करने वालों की संख्या 15.2 मिलियन है।
पढ़ें: अस्पताल से घर लौटीं नुसरत जहां, ड्रग्स के ओवरडोज सवाल पर परिवार ने दिया ये जवाब