हमेशा से ही लाइमलाइट में रहने वाले तैमूर एक बार फिर से कैमरे में कैद हो गए हैं। इस बार वह मासी करिश्मा कपूर के घर के बाहर मम्मी करीना की गोद में स्पॉट हुए। इस तस्वीर दो देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं।
2 of 4
Taimur
- फोटो : Yogen Shah
कुछ दिन पहले तैमूर की एक फोटो काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में वह पापा सैफ की तस्वीर को देखते हुए दिखाई दिए थे जिसमें छोटे नवाब की पोनी टेल भी लोगों को खूब पसंद आई थी। वहीं इस तस्वीर में मम्मी करीना की गोद में कैमरा देखते ही काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।
3 of 4
Taimur
- फोटो : Yogen Shah
इस तस्वीर में तैमूर को देखकर इतना तो तय है कि वह दिन पर दिन काफी शरारती होते जा रहे हैं। जिस ढंग से करीना उन्हें पकड़ी है ऐसा लगा रहा है कि वह उनकी गोद से नीचे उतरने के लिए काफी बेचैन है।
तैमूर हाल ही में करीना के साथ उदयपुर से लौटे हैं। उदयपुर में सैफ की आने वाली फिल्म 'कप्तान' की शूटिंग चल रही है। ऐसे में तैमूर को सैफीना के साथ जीप पर घूमते हुए देखा गया था। इस वायरल तस्वीर में करीना ने सफेद टॉप के साथ काले रंग का ट्राउजर पहना हुआ है तो वहीं नन्हें नवाब मिलिट्री पजामे के साथ टी- शर्ट में दिखाई दिए।