{"_id":"609ca7ca52b48446325d241c","slug":"taare-zameen-par-fame-tisca-chopra-said-it-is-shameful-neglect-of-governance-amid-covid-19-second-wave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘यह शासन की शर्मनाक उपेक्षा है’: कोविड पर टिस्का चोपड़ा- अगर मैं मदद न करूं तो रात भर नींद नहीं आएगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘यह शासन की शर्मनाक उपेक्षा है’: कोविड पर टिस्का चोपड़ा- अगर मैं मदद न करूं तो रात भर नींद नहीं आएगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 13 May 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टिस्का चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @tiscaofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना महामारी के इस दौर में देश तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर ने बुरी तरह आघात पहुंचाया है और तमाम सरकारी व प्रशासनिक कोशिशों के बाद भी इसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है। इसको लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब ‘तारे जमीन पर’ फेम बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है।
2 of 5
टिस्का चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @tiscaofficial
बता दें कि कोविड 19 की दूसरी लहर के कहर बीच अभिनेत्री सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही हैं। वह जरूरतमंदों के लिए दवाइयों से लेकर अस्पताल, बेड, ऑक्सीजन और प्लाज्मा का प्रबंध करवा रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा है ‘हम समझते हैं कि ये एक जिंदगी है, लोग एक-एक जिंदगी बचाने के लिए रो रहे हैं। अगर मैं उनके लिए कुछ न करूं तो मुझे नहीं लगता कि रात को चैन से सो पाऊंगी। मेरी अंतरात्मा मुझे मार डालेगी।
3 of 5
टिस्का चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @tiscaofficial
उन्होंने शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘यह शासन की शर्मनाक उपेक्षा है और मुझे लगता है कि हम सभी बहुत गहराई से इसे महसूस करते हैं। इसके बावजूद अगर हर एक व्यक्ति कदम बढ़ाता है और अपने आसपास के दो-तीन लोगों की मदद करता है, तो समस्या को कम किया जा सकता है। पिछले साल तो ट्रेलर था। इस साल मुख्य फिल्म है और यह एक डरावनी फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टिस्का चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @tiscaofficial
टिस्का ने इसके आगे बताया कि उन्हें अप्रैल के मध्य में पहली मदद की गुहार मिली थी। उसके बाद यह सिलसिला जारी रहा और मामले अधिक बढ़ते गए। उन्होंने कहा ‘मैंने यह कहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया कि अगर किसी को किसी भी चीज की जरूरत हो तो वे मुझे बता दें और उनकी मदद करने की पूरी कोशिश की। बहुत से लोग जिन्हें ऑक्सीजन या प्लाज्मा या अस्पताल के बिस्तर की जरूरत थी, वे बाहर पहुंचने लगे और हमने देना शुरू कर दिया।’
विज्ञापन
5 of 5
टिस्का चोपड़ा
- फोटो : Insatagram- @tiscaofficial
47 वर्षीय चोपड़ा ने खुलासा किया कि अधिकतम लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने एक अनौपचारिक समूह का गठन किया गया था, जो समान विचारधारा वाले लोगों का समूह था। ये सभी मिलकर जरूरतमंदों की मदद की कोशिश करते रहे। उन्होंने कहा कि ‘प्लाज्मा उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली और मुंबई में हमारा ग्रुप है। हम जिन्हें भी जानते हैं उनतक पहुंच रहे हैं। यहां तक कि हम दक्षिण भारत तक पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।