कंगना रणौत और तापसी पन्नू के बीच सोशल मीडिया पर तीखी नोक झोक अकसर होती रहती है। दोनों एक दूसरे पर कटाक्ष करते हुए पोस्ट करते हैं लेकिन इस बार तापसी ने कंगना के लिए कुछ ऐसा कह दिया है कि पंगा गर्ल को जवाब देना ही पड़ा। दरअसल हाल ही में तापसी पन्नू को थप्पड़ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।
2 of 5
कंगना रनौत और तापसी पन्नू
- फोटो : Social Media
बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलने के बाद तापसी पन्नू ने स्टेज पर स्पीच दी और कुछ लोगों को थैंक्यू कहा। इस लिस्ट में उन्होंने दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, विद्या बालन के साथ कंगना रणौत का नाम लेते हुए उन्हें शुक्रिया कहा। दरअसल ये सभी इस अवॉर्ड के नॉमिनीज थे।
3 of 5
तापसी पन्नू, कंगना रणौत
- फोटो : instagram/taapsee, kanganaranaut
वीडिया वायरल होने के बाद जब कंगना ने इसे देखा तो उन्होंने तुरंत ही तापसी को जवाब दिया। कंगना ने लिखा- ‘शुक्रिया तापसी, विमल इलाइची फिल्मफेयर अवॉर्ड की तुम हकदार हो। तुमसे ज्यादा इसे कोई डिजर्व नहीं करता।’ कंगना का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।
4 of 5
कंगना राणौत
- फोटो : instagram
बता दें, कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’ की रिलीज अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है। इस बारे में जारी की गई सूचना में कहा गया कि फिल्म ‘थलाइवी’ एक बहुभाषी फिल्म है और ये सभी भाषाओं में 23 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार भी है। लेकिन, मौजूदा हालात को देखते हुए इसे सभी भाषाओं में एक साथ रिलीज करना मुमकिन नहीं है।
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर कंगना देश से लेकर बॉलीवुड तक कई मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। बीते दिनों कंगना ने तथाकथित ‘मूवी माफियाओं’ पर निशाना साधा था। उन्होंने बताया था कि कैसे बड़े स्टार्स मूवी माफिया से डरते हैं और तारीफ करने के लिए सीक्रेट कॉल का सहारा लेते हैं।