पिछले दिनों स्वरा भास्कर की फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' रिलीज हुई थी । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी । फिल्म में स्वरा ने एक मास्टरबेशन सीन भी दिया था । इस सीन को लेकर स्वरा की काफी आलोचना की गई थी । सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था ।
स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब भी देती हैं । इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है । एक यूजर मास्टरबेशन सीन पर स्वरा के पिता को ट्रोल कर रहा था । स्वरा ने उसकी बोलती बंद करने के लिए करारा जवाब दिया ।
स्वरा भास्कर के पिता उदय भास्कर के ट्वीट पर अग्निवीर नाम के एक यूजर ने उनकी बेटी की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के सीन की फोटो शेयर करते हुए कमेंट किया- ये कौन हैं और क्या कर रही हैं? मैं कन्फ्यूज हूं सर। मैं स्वरा भास्कर का बड़ा फैन हूं।
स्वरा पहले भी इस सीन पर ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब दे चुकी हैं । एक इंटरव्यू में स्वरा ने कहा था कि ये सीन करके मैंने टेक्निकली कोई गलती नहीं की है । लेकिन शर्म तो आती है ना । लड़के कुछ भी और कहीं भी करें । पर हम अपने बेडरूम में भी ऐसा करें तो शर्मिंदा होना पड़ता है ।
स्वरा ने अपना ट्विटर अकाउंट भी कुछ दिनों के लिए डिएक्टिवेट किया था। स्वरा ने कहा था कि वह यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं। कुछ समय के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की लत से दूर हूं। अगले हफ्ते भारत आने के बाद दोबारा इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आऊंगी। भारत लौटने के बाद उन्होंने ट्विटर अकाउंट एक्टिवेट कर दिया था।