{"_id":"616ddb064e32372c82633610","slug":"swara-bhaskar-sang-bhojpuri-song-on-the-birth-of-niece","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: स्वरा भास्कर ने भतीजी के जन्म पर गाया भोजपुरी गाना, फैंस ने की तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: स्वरा भास्कर ने भतीजी के जन्म पर गाया भोजपुरी गाना, फैंस ने की तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बिंदास एक्ट्रेस स्वरा भास्कर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस फैंस के बीच अपनी बेबाकी की लिए जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड से लेकर राजनीति से जुड़े हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय पेश करती हैं, जिस वजह से स्वरा का बिंदास अंदाज फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने फैंस के बीच अपनी तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। खास बात ये है कि, स्वरा अपनी फैमिली संग बिताए स्पेशल मोमेंट की झलक भी फैंस को दिखाती रहती हैं।
स्वरा ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो
हाल ही में, एक्ट्रेस के एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी भतीजी के जन्म पर एक गाना गाती नजर आ रही हैं। स्वरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है। इतना ही नहीं, इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है, वो उनके एक फैमिली फंक्शन का है। इस वीडियो में वह अपनी भतीजी पर जन्म के मौके पर सोहर गाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, स्वरा अपने परिवार के लोगों के साथ बड़े हॉल में बैठी हुई हैं। इस दौरान वह सभी लोगों के साथ मिलकर बच्ची के जन्म पर गाया जाने वाला लोकगीत गा रही हैं।
इस वीडियो के साथ स्वरा ने काफी लंबा-चौड़ा कैप्शन दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि, सोहरः अपनी भतीजी के जन्म की खुशी मनाते हुए। सोहर एक लोकगीत है जिसे अवध और पूर्वांचल हिस्से में बच्चे के जन्म की खुशी में गाया जाता है। हमने भतीजी के जन्म का जश्न मनाने के लिए, इस लोकप्रिय भोजपूरी सोहर की लीरिक्स को बदलने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वरा भास्कर
- फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा भास्कर के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा है कि, अब यह गीत लड़की के जन्म के समय भी गाया जाएगा। इसके अलावा कई लोगों ने कमेंट कर स्वरा की तारीफ की है।
विज्ञापन
5 of 5
swara bhaskar
स्वरा भास्कर की ये वीडियो 1 लाख 16 हजार से भी ज्यादा बार देखी जा चुकी है। इसके अलावा, इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर एक्ट्रेस को बधाई दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।