बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना रणौत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही कंगना ने लगातार उनके लिए इंसाफ की मांग की है। जिसके चलते सुशांत के फैंस कंगना से बेहद खुश हैं। वहीं सुशांत के एक फैन ने हाल ही में कंगना को ट्रिब्यूट दिया है।
सुशांत के फैन ने कंगना रणौत के लिए बनाया रैप, सुनकर अभिनेत्री ने दिया ये रिएक्शन
दरअसल कंगना रणौत ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नेपोटिज्स और बॉलीवुड माफिया जैसे एंगल निकाले थे। कंगना ने अपनी तरफ से हर कोशिश की सुशांत को न्याय दिलाने की। जिसे देखते हुए सुशांत के फैंस कंगना का लगातार समर्थन कर रहे हैं। अब हाल ही में सुशांत के एक फैन ने कंगना के ऊपर रैप बनाकर उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया है।
कंगना ने खुद ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में कंगना ने लिखा, 'अभी एक फैन के जरिए मैंने ये वीडियो देखा, आपका प्यार, भरोसा और आशीर्वाद ही है मेरे पास।' इसके साथ कंगना ने एक हार्ट वाला ईमोजी भी लगाया है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Just saw this from a fan, the love, faith and your admiration is all I have ❤️ pic.twitter.com/ilLNvHs2He
इस वीडियो में एक फैन कंगना को ट्रिब्यूट दे रहा है। फैन ने वीडियो की शुरुआत में कंगना का शुक्रिया भी अदा किया है। फैन का मानना है कि कंगना एक ऐसी शेरनी है जिसने वन मैन आर्मी बनकर सभी का सामना किया और सुशांत को न्याय दिलवाने की पूरी कोशिश की। इस रैप की मेन लाइन 'नाम है कंगना, बचकर रहना' काफी दिलचस्प है।
इस वीडियो में कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' का फाइट सीन दिखाया गया है। इसके साथ ही कंगना को शेरनी कहा जा रहा है। बता दें कि कंगना रणौत सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लगातार ही उनके समर्थन में खड़ी रहीं। कंगना के बयानों ने काफी सनसनी फैलाई थी। जिसकी वजह से उनकी महाराष्ट्र सरकार से भी खींचतान शुरू हुई।
पढ़ें: दो बार मौत को मात दे चुकी हैं प्रीति जिंटा, 'सुनामी' में करीबी दोस्तों को खोने पर पड़ा था गहरा असर