सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को एक महीना हो चुका है। पुलिस इस मामले में 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। खबर है कि अगले 10 से 15 दिन में पुलिस इस केस की अंतिम रिपोर्ट भी सौंप देगी। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और उनके करीबी इसे साजिश बता रहे हैं और सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि सच क्या है जल्द ही पुलिस जांच में खुलासा हो जाएगा। सुशांत के निधन के एक महीना पूरा होने पर चलिए आपको बताते हैं कि इस दौरान कब- कब क्या हुआ है।
2 of 13
महेश शेट्टी और सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत के साथ टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में काम कर चुके अभिनेता महेश शेट्टी ने अपने बयान में कहा कि सुशांत ने कुछ दिनों से अपनी डिप्रेशन को कम करने वाली दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। महेश ने यह भी बताया है कि जब सुशांत से महेश की अंतिम बार बातचीत हुई थी, उस वक्त सुशांत कुछ निराशा भरी बातें कर रहे थे। हालांकि, उन्हें कोई आर्थिक समस्या नहीं थी। बता दें कि निधन से कुछ समय पहले सुशांत ने महेश को ही फोन मिलाया था लेकिन वो उठा नहीं पाए थे।
3 of 13
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के निधन के साथ ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी पर चर्चा चल पड़ी। 15 जून को कंगना रनौत ने एक वीडियो के जरिए कहा कि बॉलीवुड में उसका कोई गॉडफादर नहीं था। कंगना ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि प्लान मर्डर बताया। सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर करण जौहर, एकता कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर सहित कई सितारों को निशाना बनाया गया। एक तरह से इंडस्ट्री इस मुद्दे पर दो गुटों में बंटी हुई दिखी।
4 of 13
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के एक वकील ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में स्थानीय अदालत में आपराधिक मामला दर्ज कराया। इस मामले में एकता कपूर के अलावा करण जौहर, संजय लीला भंसाली और सलमान खान सहित आठ लोगों के खिलाफ बिहार में मामला दर्ज हुआ। वकील सुधीर ओझा ने इन सभी कलाकारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत मुजफ्फरपुर कोर्ट में मामला दर्ज कराया।
5 of 13
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
14 से 15 जून के बीच पुलिस ने सुशांत के करीबी रहे नौ लोगों के बयान दर्ज किए। इनमें सुशांत के घर में साथ रहने वाले सिद्धार्थ पीठानी (क्रिएटिव कंटेट मैनेजर), दीपेश सावंत (घर की देखरेख करने वाले), सामान लाने वाला रसोइया, दोस्त महेश शेट्टी, कमरा खोलने के लिए बुलाया गया चाबी वाला, पिता केके सिंह और तीन बहनों का बयान लिया गया।