सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। रिया मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया को जहां रखा गया है उसके बगल वाली सेल में शीना बोरा हत्याकाडं की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी हैं। गुरुवार को जेल में रिया चक्रवर्ती का दूसरा दिन था।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती गुरुवार को सुबह छह बजे उठीं। करीब सात से साढ़े सात के बीच उन्हें नाश्ता दिया गया। जिसमें पोहा और चाय था। इसके बाद रिया वापस अपने सेल चली गईं। दोपहर में रिया ने लंच किया। लंच में उन्हें दाल, चावल, रोटी और आलू की सब्जी दी गई।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
रात में रिया ने मेस का खाना खाया। इसके बाद वो सोने चली गईं। गौरतलब है कि जेल प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को देखते हुए ग्राउंड फ्लोर पर अलग सेल में रखने का फैसला किया है। ये सामान्य बैरक के पास में है। ये सेल एक लॉकअप की तरह है। जहां तीनों ओर दीवारें और एक तरफ ग्रिल है।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
14 दिन की न्यायिक हिरासत
रिया चक्रवर्ती को मंगलवार देर रात कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। कोर्ट ने देर रात फैसला सुनाया था। इस वजह से उन्हें उस रात जेल में नहीं बल्कि एनसीबी की लॉकअप में रखा गया था।
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : पीटीआई
शुक्रवार को जमानत पर आ सकता है फैसला
ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को विशेष कोर्ट फैसला सुना सकता है। विशेष जज जीबी गुराव ने गुरुवार को भाई-बहन के वकील और मामले में विशेष सरकारी अभियोजक की दलीलों को सुना। मामले में चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं की भी सुनवाई हुई। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया। सभी जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को आदेश सुनाए जाने की उम्मीद है।