फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Supreme Court Says who is sitting on responsible posts should not comment on Padmavati row

पद्मावती विवादः SC ने केंद्र को लगाई फटकार, कहा- बेवजह बयानबाजी बंद करो

Tue, 28 Nov 2017 01:03 PM IST
amarujala.com - Presented by : अपूर्वा राय
amarujala.com - Presented by : अपूर्वा राय Updated Tue, 28 Nov 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Says who is sitting on responsible posts should not comment on Padmavati row
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि फिल्म को लेकर चल रही बयानबाजी बंद होनी चाहिए। इससे फिल्म के खिलाफ माहौल बन रहा है। कोर्ट ने केंद्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोग गैर जिम्मेदाराना बयान कैसे दे सकते हैं। अभी सेंसर बोर्ड का फैसला आना बाकी है जब सीबीएफसी के पास मामला लंबित है तो जिम्मेदार लोगों को कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि सेंसर बोर्ड विधान के तहत काम करता है और कोई उसे नहीं बता सकता कि कैसे काम करना है।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस याचिका को भी खारिज कर दिया जिसमें देश से बाहर फिल्म को रिलीज नहीं करने की मांग की गई थी। निर्माता की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए वरिष्‍ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा कि वो देश से बाहर फिल्म को रिलीज नहीं कर रहे क्योंकि इससे फिल्म को नुकसान होगा. कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि ऐसा करने से सेंसर बोर्ड का निर्णय प्रभावित होगा। सुप्रीम कोर्ट ने पद्मावती के निर्माता-निर्देशक पर आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की वकील मनोहर लाल शर्मा की याचिका को खारिज कर दिया। शर्मा ने फिल्म की रिलीज पर ही रोक लगाने की मांग की थी। यही नहीं अदालत ने इस पिटीशन को बेवजह करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली पर केस चलाने की मांग को कोर्ट ने किया खारिज

Supreme Court Says who is sitting on responsible posts should not comment on Padmavati row
आपको बता दें कि फिल्म पद्मावती रिलीज होगी या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। फिल्म के विरोध में वकील मनोहर लाल शर्मा ने पिटीशन दायर की थी। उन्होंने अपनी पिटीशन में कहा था कि फिल्म से आपत्तिजनक सीन हटाए जाएं। साथ ही पिटीशन में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर केस चलाने की बात भी कही गई थी।

बता दें, फिल्म पद्मावती की रिलीज के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के सदस्य भंसाली, दीपिका और रणवीर को धमकी दे रहे हैं। राजपूत करणी सेना ने एक्ट्रेस की नाक काटने की धमकी दी है। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं हुई है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed