'स्पिलिट्सविला' के कुछ सीजन्स को होस्ट करने के बाद अब सनी लियोनी इस खेल में माहिर हो चुकी हैं। यही कारण है कि सनी अब एक मशहूर इंटरनेशनल शो 'मैन वर्सेज वाइल्ड' होस्ट करेंगी। शो जल्द ही लॉन्च होने वाले 'डिस्कवरी जीत' में टेलिकास्ट किया जाएगा।
'मैन वर्सेज वाइल्ड' के इंडियन वर्जन की होस्टिंग के साथ ऐसा पहली बार होगा, जब सनी पूरी तरह अकेली ही किसी शो को होस्ट करेंगी। उनका साथ देने के लिए कोई भी को-होस्ट उनके साथ नहीं होगा। इसके इंटरनेशनल वर्जन को मशहूर बेयर ग्रिल्स होस्ट करते हैं।
शो के एपिसोड की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं और इसका प्रोमो भी जल्द ही आउट हो जाएगा। 'स्पिलिट्सविला' की तरह सनी यहां भी अपनी हॉटनेस बरकरार रखेंगी। मोहित रैना का शो 'Battle of Sarhagarhi' भी इस चैलन के शोज की लाइन में है।
'मैन वर्सेज वाइल्ड' 4 भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि नए चैनल 'डिस्कवरी जीत' का टारगेट ऑडियंस पुरुष होंगे। ऐसे में पुरुषों को पसंद आने वाले शोज ही चैनल में प्रसारित होंगे।
हॉट एक्ट्रेस सनी को आखिरी बार फिल्म 'तेरा इंतजार' में देखा गया था। बॉक्सऑफिस कलेक्शन में फ्लॉप रही इस फिल्म के अलावा सनी एक तेलुगू फिल्म में वॉरियर की भूमिका में नजर आने वाली हैं।