बॉलीवुड में कदम रखने के बाद अब
सनी लियोन ने साउथ की फिल्मों की ओर रुख कर लिया है। वह जल्द ही अपनी अपकमिंग तेलुगु फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म एक ऐतिहासिक विषय पर आधारित होगी।
बुधवार को सनी लियोन ने तेलुगु फिल्म 'वीरमांदेवी' की शूटिंग शुरू कर दी। इस फिल्म से वह साउथ फिल्मों मे डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने फिल्म के पहले दिन की फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर करके इस बात की जानकरी दी। साथ ही फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।
फिल्म 'वीरमांदेवी' में सनी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म को निर्देशक वी सी वड़ुवादियान ने डायरेक्ट किया है। वहीं पोंस स्टीफन फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में नवदीप विलेन के रोल में नजर आएंगे।
फिल्म 'वीरमांदेवी' के लिए सनी ने काफी मेहनत की है। उन्होंने इस फिल्म के लिए तलवारबाजी के साथ घुड़सवारी भी सीखी है। सनी की यह फिल्म तेलुगु के साथ तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।