फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol Dulquer Salmaan Chup Release Date  Announced film will hit the cinemas on 23rd september

Chup Release Date: सनी देओल-दुलकर सलमान की फिल्म 'चुप' की रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में आएगी

Thu, 25 Aug 2022 02:07 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 25 Aug 2022 02:07 PM IST
सार

निर्देशक आर बाल्की की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट भी नजर आएंगी। 
 

विज्ञापन
Sunny Deol Dulquer Salmaan Chup Release Date  Announced film will hit the cinemas on 23rd september
चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट - फोटो : Social media

विस्तार

बॉलीवुड के हीमैन सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट की रिलीज डेट तय हो गई है। निर्देशक आर बाल्की की यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 23 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें श्रेया धनवंतरी और पूजा भट्ट भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन

बिग बी का दिखेगा नया अवतार

जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म में बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का नया अवतार होने वाला है। दरअसल, बिग बी इस फिल्म से म्यूजिक कंपोजर के रूप में डेब्यू करेंगे। बता दें कि अमिताभ आर बाल्की के सहयोगी हैं और उन्होंने फिल्म का आखिरी टाइटल ट्रैक तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर बाल्की ने बताया कि यह बतौर म्यूजिक कंपोजर अमिताभ बच्चन की डेब्यू फिल्म है। बिग बी ने यह फिल्म देखी, जिसके बाद उन्होंने पियानो पर एक राग तैयार करके फिल्म को जीवंत बना दिया। आर बाल्की के मुताबिक, इस फिल्म के माध्यम से बिग बी ने अपनी भावनाओं का इजहार किया है। यह कंपोजिशन फिल्म के लिए उनका तोहफा है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा ही कोई कलाकार होगा, जो संवेदनाओं के मामले में बिग बी को पछाड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है फिल्म चुप के पीछे की कहानी

गौर करने वाली बात यह है कि 'चुप' के माध्यम से दिग्गज फिल्म निर्माता गुरु दत्त और उनकी क्लासिकल फिल्म 'कागज के फूल' को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की गई है। इस फिल्म को राकेश झुनझुनवाला, अनिल नायडू, डॉ. जयंतीलाल गाडा (PEN Studios) और गौरी शिंदे ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, पेन मरुधर इस फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रिब्यूटर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed