{"_id":"652fb39ca606507bc8003884","slug":"sunny-deol-birthday-special-know-the-interesting-facts-about-gadar-2-star-career-hit-films-and-net-worth-2023-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Deol: एक्शन हीरो सनी देओल ने रोमांटिक फिल्मों से रखा था बॉलीवुड में कदम, गुपचुप तरीके से रचाई थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Deol: एक्शन हीरो सनी देओल ने रोमांटिक फिल्मों से रखा था बॉलीवुड में कदम, गुपचुप तरीके से रचाई थी शादी
Thu, 19 Oct 2023 11:15 AM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:15 AM IST
सार
सनी देओल की पहचान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो के तौर पर होती है। एक्टिंग के बाद सनी देओल राजनीति में भी आ चुके हैं। सनी उन सुपरस्टार्स में से हैं, जिन्हें 90 के दौर में एक्शन करते देख दर्शक पागल हो जाते थे।
विज्ञापन
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल आज 19 अक्तूबर को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने 'गदर 2' से अपनी धामकेदार वापसी की है। सनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से की थी। रोमांटिक फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सनी की इमेज बैद में एक्शन और एक गुस्सैल हीरो की बन गई। आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानते हैं।
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल की पहचान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो के तौर पर होती है। एक्टिंग के बाद सनी देओल राजनीति में भी आ चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुरदासपुर लोकसभा सीट से जीतकर संसद पहुंचे। 'गदर 2' अभिनेता बॉलीवुड के उन सुपरस्टार्स में से हैं, जिन्हें 90 के दौर में एक्शन करते देख दर्शक पागल हो जाते थे। सनी देओल ने अपने काम की बदौलत करोड़ों रुपये की रियासत खड़ी कर ली है।
BB 17 में इन रियल लाइफ कपल में दिखेगा झगड़ा?
BB 17 में इन रियल लाइफ कपल में दिखेगा झगड़ा?
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले चार दशकों से सनी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। सनी देओल की फिल्मों में शानदार एक्शन न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को 'गदर एक प्रेम कथा', 'इंडियन', 'घायल', 'घातक', 'बॉर्डर' और 'गदर 2' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। उनकी इन सभी फिल्मों में शानदार कहानी के साथज-साथ ढेर सारा एक्शन भी देखने को मिला है।
'बिग बॉस 17' में एंट्री से पछता रही ये हसीना!
'बिग बॉस 17' में एंट्री से पछता रही ये हसीना!
विज्ञापन
विज्ञापन
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्शन हीरो के तौर पर फेमस सनी देओल के 'यह ढाई किलो का हाथ किसी पर पड़ता है तो वह उठता नहीं उठ जाता है...' और 'तारीख पर तारीख... तारीख पर तारीख' जैसे दमदार डायलॉग्स दर्शकों के बीच आज भी काफी पॉपुलर हैं। ऐसे जबरदस्त डायलॉग्स बोलकर सनी देओल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि स्टार किड होने के चलते सनी के लिए फिल्म इंडस्ट्री की राहें बिल्कुल भी आसान नहीं थीं।
बॉडीकोन ड्रेस में श्वेता ने बढ़ाया इंरनेट का पारा
बॉडीकोन ड्रेस में श्वेता ने बढ़ाया इंरनेट का पारा
विज्ञापन
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल ने वर्ष 1984 में पूजा से इंग्लैंड में शादी की थी। दोनों ने बड़े ही गुपचुप तरीके से यह शादी रचाई गई थी। इनकी शादी का खुलासा बहुत बाद में हुआ था। बता दें कि सनी की पत्नी पूजा की मां जून साराह महल ब्रिटिश थीं। ब्रिटिश रॉयल फैमिली से उनका ताल्लुक था। उनकी पत्नी पूजा को लिंडा देओल के नाम से भी जाना जाता है। सनी से शादी के बाद लिंडा ने अपना नाम बदलकर पूजा कर लिया था।
Tiger 3’: 'टाइगर 3' का नया पोस्टर आया सामने, शानदार अवतार में दिखे सलमान-कटरीना और इमरान हाशमी
Tiger 3’: 'टाइगर 3' का नया पोस्टर आया सामने, शानदार अवतार में दिखे सलमान-कटरीना और इमरान हाशमी