स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही एक नया इतिहास रचने जा रही है। इस साल की सबसे बड़ी हिट बन चुकी यह फिल्म 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने जा रही है, यह भारत की पहली हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी जो इस प्रतिष्ठित क्लब का हिस्सा बनेगी। तीसरे हफ्ते में भी इस फिल्म की मजबूत पकड़ सिनेमाघरों में पूरी तरह से बरकरार है। आइए जानते हैं कि 21वें दिन इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है।
2 of 5
फिल्म स्त्री 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म स्त्री 2 लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। इससे पहले कोई भी हॉरर कॉमेडी फिल्म टिकट खिड़की पर ऐसा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। 15 अगस्त को रिलीज हुई अमर कौशिक की यह फिल्म अब भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है।
3 of 5
फिल्म स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओपनिंग डे से ही फिल्म की शानदार कमाई का सफर जो शुरू हुआ था, वह 21 दिनों के बाद भी थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 291.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 141.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
4 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है। शुक्रवार को इस फिल्म ने आठ करोड़ 50 लाख, शनिवार को 16.5 करोड़, रविवार को 22 करोड़, सोमवार को छह करोड़ 75 लाख और मंगलवार को पांच करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया।
5 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 21वें दिन चार करोड़ 24 लाख रुपये का कलेक्शन कर 500 करोड़ के क्लब की तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं। माना जा रहा है कि एक या दो दिन में यह फिल्म आसानी से इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हो जाएगी। आने वाले समय में फिलहाल कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में यह फिल्म गदर 2 और पठान जैसी फिल्मों के हिंदी कलेक्शन को आसानी से पीछे छोड़ सकती है।
Khel Khel Mein Day 21 Box Office: 'स्त्री 2' ने चौपट की 'खेल-खेल में' की कमाई, 21वें दिन भी रेंगती दिखी फिल्म