मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर बड़ा धमाका करने की फिराक में हैं। दरअसल वह एक प्रोजेक्ट को लेकर बिजी है। उनकी अगली फिल्म RRR है। राजामौली ने अपनी नई फिल्म का खुलासा 11 नवंबर को सुबह 11 बजे किया। इस दौरान बाहुबली के दो बड़े स्टार प्रभास और राणा दग्गुबती भी इस मौके पर मौजूद थे।
बता दें कि इस फिल्म में तेलुगू फिल्म को दो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा लीड रोल में नजर आएंगे लेकिन अभी फिल्म में एक्ट्रेस कौन होगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं, अब फैन्स के दिल में अब फिल्म को लेकर बेचैनी का माहौल पैदा हो गया है।
RRR को राजामौली, राम चरण और रामा राव से जोड़ा गया है। बता दें कि फिल्म आरआरआर का पूरा नाम 'रामा रावणा राज्यम' है। फिल्म की लांचिंग के बाद से ही यह ट्विटर पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। दर्शक भी अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डीवीवी एंटरटेनमेंट बैनर तले यह फिल्म डायरेक्ट की जाएगी।
कहना जरूरी नहीं है कि फिर भी बता दें कि बाहुबली की तरह यह फिल्म भी नए-नए एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी। इस फिल्म के लिए एनटीआर और राम चरण जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। यह फिल्म भी एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी क्योंकि इसके लिए एक अलग से गांव बनाया जा रहा है। इस गांव की रूपरेखा सन 1920 को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है।
आखिर में आपको बता दें कि फिल्म के ज्यादातर सीन्स हैदराबाद में शूट होंगे। गौरतलब है कि फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। जबकि बाहुबली का पहला पार्ट 180 करोड़ और दूसरा 250 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ था। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी।