{"_id":"5cd7d408bdec2207657b9115","slug":"sridevi-s-mom-sucessfull-releases-in-china-mothers-day-boney-kapoor-writes-emotional-note","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे पर श्रीदेवी की मॉम को मिली चीन में कामयाबी, इमोशनल होकर बोनी कपूर बोले...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मदर्स डे पर श्रीदेवी की मॉम को मिली चीन में कामयाबी, इमोशनल होकर बोनी कपूर बोले...
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजय जैन
Updated Sun, 12 May 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sridevi boney kapoor
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मानवीय संवेदनाओं पर बनी फिल्में चीन में अच्छा कारोबार करती हैं, ये एक बार फिर साबित हुआ है श्रीदेवी की फिल्म मॉम से। श्रीदेवी को इसी फिल्म के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। आमतौर पर नई हिंदी फिल्में भारत में 4000 स्क्रीन्स पर भी रिलीज हों तो ये बड़ी संख्या मानी जाती है। लेकिन, मॉम को चीन में करीब 39 हजार स्क्रीन्स पर पिछले शुक्रवार को रिलीज किया गया और वहां इसे बंपर ओपनिंग मिली है।
2 of 4
बोनी श्री
- फोटो : SELF
आमिर खान की फिल्म दंगल से हिंदी सिनेमा को चीन को कारोबार की एक नई रोशनी मिली है। इसके बाद से वहां हिंदी फिल्में लगातार रिलीज हो रही हैं। रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी ने वहां 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की, जबकि आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन चीन में करीब 300 करोड़ रुपये कमा चुकी है। मॉम को भी अच्छी ओपनिंग मिली है और उसने शुक्रवार को करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये इन स्क्रीन्स पर कमाए।
3 of 4
boney kapoor
फिल्म की अच्छी ओपनिंग से फिल्म के निर्माता और स्वर्गीय श्रीदेवी के पति बोनी कपूर भी काफी भावुक हैं। वह कहते हैं, ‘ये फिल्म हम सबके दिलों के काफी करीब रही है। हम सबकी ख्वाहिश यही है कि काश श्री यहां होती तो देख पातीं कि फिल्म को लोग कितना पसंद कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
janhvi, khushi, boney
- फोटो : social media
मॉम एक ऐसी मां की कहानी है जो अपनी सौतेली बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए हद से गुजर जाती है। फिल्म में श्रीदेवी के इस रोल को समीक्षकों और दर्शकों ने एक सुर से सराहा और इसे श्रीदेवी की सबसे अच्छी फिल्मों में भी माना। बोनी कपूर के भाई अनिल कपूर ने भी फिल्म की इस कामयाबी पर खुशी जताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।