{"_id":"5afa927f4f1c1bea408b56b4","slug":"sridevi-death-not-just-an-accident-claims-private-investigation-agency","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की मौत के बाद निजी जांच एजेंसी पहुंची दुबई, करोड़ों के इंश्योरेंस क्लेम को लेकर उठाए सवाल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की मौत के बाद निजी जांच एजेंसी पहुंची दुबई, करोड़ों के इंश्योरेंस क्लेम को लेकर उठाए सवाल
Wed, 16 May 2018 08:43 AM IST
एंंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 16 May 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत को लेकर सवालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें श्रीदेवी की मौत की फिर से जांच की मांग की गई हालांकि कोर्ट ने याचिका ठुकरा दी। अब एक निजी जांच एजेंसी ने श्रीदेवी की मौत को संदिग्ध बताया है और सवाल खड़े किए हैं।
2 of 8
वेद भूषण
दिल्ली के पूर्व एसीपी वेद भूषण की निजी जांच एजेंसी पुलिस सॉल्यूशन इंडिया का दावा है कि उन्होंने दुबई के जुमेराह एमिरेट्स होटल में जाकर जांच की है जहां श्रीदेवी का निधन हुआ था। जांच के बाद वेद भूषण ने दुबई पुलिस पर सवाल उठाए हैं और श्रीदेवी की मौत को असामान्य करार दिया है।
3 of 8
श्रीदेवी
वेद भूषण ने दावा किया कि श्रीदेवी की मौत के बाद होटल जुमेराह एमिरेट्स ने फ्रंट स्टाफ को बदल दिया है और जो नया स्टाफ आया है उसे इस मामले में चुप रहने को कहा है। स्टाफ को यह निर्देश भी है कि जिस रूम में श्रीदेवी की मौत हुई वह किसी को नहीं देना है। यहां तक कि होटल में प्राइवेट वीडियोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद वो किसी तरह होटल की वीडियोग्राफी करके लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
श्रीदेवी
वेद भूषण की मानें तो उनकी जांच एजेंसी की टीम ने होटल में जाकर रूम नंबर 2208 में श्रीदेवी की मौत का सीन री-क्रिएट किया। गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत होटल के रूम नंबर 2201 में हुई थी जो इसके नीचे वाला रूम है। पुलिस सॉल्यूशन इंडिया की मानें तो होटल में उन्हें उस रूम में जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
5 of 8
श्रीदेवी
वेद भूषण ने बताया कि दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत के बाद जो जांच की है वह महज खानापूर्ति भर है। वेद भूषण ने दुबई पुलिस द्वारा जारी किए गए डेथ सर्टिफिकेट पर भी सवाल उठाया है। भूषण के मुताबिक, उन्होंने जुमेराह एमिरेस्ट्स जाकर वहां के स्टाफ से पूछा कि श्रीदेवी की मौत वाले दिन कौन-कौन होटल में मौजूद था? सीसीटीवी की क्या पॉजिशन थी? लेकिन न तो होटल स्टाफ और न ही दुबई पुलिस उन्हें कुछ बताने के लिए तैयार हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।