फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raashi Khanna: पीली साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं राशि खन्ना, दिलकश अदाएं देख दीवाने हुए फैंस

Mon, 01 Aug 2022 02:08 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 01 Aug 2022 02:08 AM IST
सार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री राशि खन्ना आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखती हैं। साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार राशि लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

विज्ञापन
South Actress raashi khanna shared her latest photos in golden yellow saree picture went viral on internet
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री राशि खन्ना आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखती हैं। साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार राशि लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने अभिनय के लिए मशहूर राशि खन्ना फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर इंटरनेट पर कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

South Actress raashi khanna shared her latest photos in golden yellow saree picture went viral on internet
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रही हैं। पीले रंग की साड़ी में शेयर की गईं इन तस्वीरों में राशि बला की खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री का यह देसी अंदाज ना सिर्फ उनके फैंस के दिल को भा रहा है, बल्कि उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देख उनके चाहने वाले दीवाने हुए जा रहे हैं।

South Actress raashi khanna shared her latest photos in golden yellow saree picture went viral on internet
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राशि ने कैप्शन में लिखा- येलो येलो वन हैप्पी फेलो। पीले रंग की साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने बेहद लाइट मेकअप किया है। साथ ही खुले बाल और मैचिंग ईयररिंग उनके इस लुक को और भी स्टनिंग बना रहे हैं। तस्वीरों में राशि ग्लैमरस अंदाज में अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। उनके फैंस अभिनेत्री की दिलकश अदाओं और प्यारी सी मुस्कान पर अपना दिल हार बैठे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Raashii Khanna (@raashiikhanna)

विज्ञापन
विज्ञापन
South Actress raashi khanna shared her latest photos in golden yellow saree picture went viral on internet
राशि खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री की खूबसूरती की तारीफ करते हुए फैंस लगातार उनकी इन तस्वीरों पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। कुछ घंटों पहले यह शेयर की गईं इन तस्वीरों को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। गौरतलब है कि राशि खन्ना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। राशि ने साल 2013 में आई फिल्म मद्रास कैफे में अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ काम किया था। इसके अलावा वह बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज रूद्र में भी नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed