मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता सूरज बड़जात्या का सलमान खान के साथ करियर की शुरुआत से ही गहरा नाता रहा है। उनकी पहली फिल्म, 'मैंने प्यार किया' एक बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। तब से अब तक राजश्री प्रोडक्शंस और प्रेम के रूप में सलमान की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। कुछ समय पहले दिग्गज फिल्म निर्माता ने पुष्टि की थी कि प्रेम की वापसी जल्द होने वाली है।
Singham Again: रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ नजर आएंगी करीना, अगले महीने करेंगी शूटिंग
2 of 5
सलमान खान-सूरज बड़जात्या
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच इंडिया टुडे पोर्टल के साथ एक विशेष बातचीत में उन्होंने अब पुष्टि की है कि वह अगले साल सलमान के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। सलमान खान के साथ अपनी फिल्म के बारे में अपडेट मांगे जाने पर सूरज बड़जात्या ने पोर्टल से खुलकर इस बारे में बातचीत की।
3 of 5
सलमान खान और सूरज बड़जात्या
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, “मैं अगले साल के मध्य में सलमान के साथ शुरुआत कर रहा हूं क्योंकि जब मैं फिल्म बनाता हूं, तो मैं स्वार्थी हो जाता हूं। आज, एक निर्देशक के रूप में अपने जीवन के इस पड़ाव पर, मैं स्वार्थी हो गया हूं। मैं फिल्म खुद लिखता हूं और जब मैं खुद लिखता हूं तो अपना समय लेता हूं। खासकर सलमान के साथ, चूंकि हम लंबे समय के बाद एक साथ कुछ कर रहे हैं, इसलिए यह कुछ खास होना ही चाहिए, खासकर इतने वर्षों के बाद। तो हां, मैं अगले साल के मध्य में शुरुआत करूंगा।”
4 of 5
सूरज बड़जात्या, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले सलमान ने भी राजश्री के साथ दोबारा काम करने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त कर चुके हैं। बता दें कि इस प्रोडक्शन हाउस और अभिनेता ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'हम आपके हैं कौन,' 'हम साथ-साथ हैं' शामिल हैं।
5 of 5
टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान अगली बार टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल दिवाली के आसपास रिलीज होगी। यह फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने वाली दूसरी फिल्म होगी। फिल्म में शाहरुख खान कैमियो रोल में नजर आएंगे।
Kiku Sharda: माता-पिता के जाने के बाद गम में डूबे किकू शारदा, बोले- थोड़ा रुक जाते, कुछ बातें बाकी थीं