बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। सोनू सूद सोशल मीडिया पर एक्टिव तो रहते ही है। फिलहाल सोनू अपने नेक कामों की वजह से लाइम लाइट में हैं। जितनी सुर्खियां उन्होंने अपनी फिल्मों से नहीं बटोरीं, उससे कहीं ज्यादा उन्होंने कोरोना काल में अपने किए गए कामों से जीती है। अब हाल ही में सोनू सूद ने अपनी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर एक बाद फिर से सुर्खियां बटोर ली हैं।
सोनू सूद ने दी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं, बचपन की तस्वीर साझा कर लिखा- 'मुझे याद है जिस दिन...'
सोनू सूद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपनी बहन की कुछ बचपन की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनू ने एक बेहद ही प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। जिसे उनके फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
सोनू सूद ने ये तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुझे याद है जिस दिन तुमने जन्म लिया। 2 अक्टूबर, सुबह 5 बजे। एक पॉपुलर अखबार द ट्रिब्यून जिसके फ्रंटपेज पर गांधी जी की तस्वीर थी, वह हमारे दरवाजे पर था। रामू भाई ने हमें बताया कि मेरी बहन आई है। हम दरवाजे पर खड़े रहे, जब पापा आए तो हमें स्कूटर पर सिविल हॉस्पिटल लेकर गए।'
A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood) on
आगे सोनू लिखते हैं, 'तब मां ऑपरेशन थियेटर से बाहर आईं और हमने छोटी बहन मालविका को उनकी गोद में सोते हुए देखा। समय कितनी जल्दी बीत जाता है। हमेशा खुश रहो मेरी छोटी बहन गुन्नू। खूब सारा प्यार।' बता दें कि सोनू सूद की बहन का जन्मदिन 2 अक्तूबर, गांधी जयंती के दिन था।
गौरतलब है कि सोनू सूद कोरोना काल में गरीब और बेसहारा लोगों के लिए मसीहा साबित हुए हैं। उनके किए गए कामों को लोगों ने भी खूब पसंद किया। सोनू सूद के कामों को देख उनके फैंस भी उनसे इतने खुश हुए कि किसी ने उनके नाम पर अपनी दुकान का नाम रख लिया। तो किसी ने अपने बच्चे का नाम भी सोनू सूद के नाम पर रखा है।
पढ़ें: अमिताभ बच्चन को पोती आराध्या ने दी थी सीख, कोरोना का बताया था असल मतलब