फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुटपाथ पर सो रही महिला को सोनू सूद ने किया छत देने का वादा, एक्टर की दरिया-दिली पर फिदा हुए फैंस

Tue, 21 Jul 2020 01:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Jul 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood Offers Home To Woman who were sleeping on footpath
सोनू सूद - फोटो : Social Media

कोरोना काल में मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। ना जाने कितने प्रवासी मजदूरों को सोनू उनके घर भेज चुके हैं। अब सोनू सूद ने एक ऐसा काम किया है जिसके बाद हर तरफ उनकी ही चर्चा हो रही है।

Sonu Sood Offers Home To Woman who were sleeping on footpath
सोनू सूद - फोटो : Social Media

दरअसल, बिहार की राजधानी पटना के फुटपाथ पर सो रही एक भूखी-प्यासी महिला को सोनू सूद ने छत देने की बात कही है। सोनू ने अपने ट्वीट में लिखा- कल इस परिवार के सिर पर छत होगी। इन छोटे बच्चों के लिए एक घर जरूर होगा।
 

Sonu Sood Offers Home To Woman who were sleeping on footpath
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू के इस पोस्ट पर यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा है, 'काश सभी अमीर थोड़ा- थोड़ा सीख लें तो बहुत कुछ बदल सकता है।' एक अन्य ने लिखा, 'जो काम प्रशासन को करना चाहिए था वो एक्टर कर रहा है, और प्रशासन काम करने की एक्टिंग।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood Offers Home To Woman who were sleeping on footpath
सोनू सूद - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बता दें कि सोनू सूद अब तक हजारों की तादात में लोगों को उनके घर भेज चुके हैं। लाचार और मजबूर इस महिला की तस्वीर किसी ने सोशल मीडिया पर डाली थी। वहीं से तस्वीर वायरल हुई, जैसे ही इस वायरल तस्वीर पर सोनू सूद की नजर पड़ी, उन्होंने मदद का हाथ बढ़ा दिया। सोनू सूद का कहना है कि जब तक हर एक प्रवासी मजदूर अपने घर नहीं पहुंच जाता, वह अपनी इस मुहिम को जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Sonu Sood Offers Home To Woman who were sleeping on footpath
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया

सोनू सूद के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग उन्हें सुपरहीरो तक कह रहे हैं। उनकी मदद के जरिए घर पहुंचे लोगों ने उन्हें रियल हीरो बताया है। सोनू लगभग हर एक शख्स का जवाब दे रहे हैं और उन्हें इस बात की तसल्ली भी दे रहे हैं कि वे जल्द से जल्द उनकी मदद करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed