लॉकडाउन में मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद करीब एक साल से लोगों की मदद कर रहे हैं। गरीब और मजदूरों को घर पहुंचाने की शुरुआत करने वाले सोनू अब लोगों की निजी जिंदगी में भी सहायता करने लगे हैं। सोनू ट्विटर पर भी काफी लोकप्रिय हैं। अब महाशिव रात्रि पर उनका एक ट्वीट चर्चा में आ गया है। इस ट्वीट की वजह से वह ट्रोल भी हो रहे हैं।
विवाद: भगवान शिव की फोटो फॉरवर्ड न करने की सलाह देकर बुरे फंसे सोनू सूद, शिवरात्रि के दिन यूजर्स ने लगा दी क्लास
दरसअल सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा है, "शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं, किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं।" हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को सोनू की यह पोस्ट पसंद नहीं आई और उन्हें भला बुरा कहा जाने लगा।
शिव भगवान की फोटो फॉरवर्ड करके नहीं किसी की मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं।
ओम नमः शिवाय ।
सोशल मीडिया पर #WhoTheHellAreUSonuSood ट्रेंड करने लगा। सोनू सूद के महाशिवरात्रि पर किए गए इस ट्वीट से शिवभक्त नाराज हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, "अगर आप इंसानियत के नाते बोल रहे हो तो इंसानियत का कोई धर्म नहीं होता। आप शिवरात्रि पर ज्ञान का भंडार खोल रहे हैं, मगर यही संदेश ईद या क्रिसमस पर नहीं देते।" एक ने लिखा- ''हमारे पैसे भी आप लोगों की फिल्मों की टिकट खरीदने से बर्बाद होते हैं।''
बस इतनी सी बात थी
हर हर महादेव।🙏 https://t.co/907PGcCKln
हालांकि ट्रोल होने के बाद सोनू सूद ने एक यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- बस इतनी सी बात थी। हर हर महादेव। इस पोस्ट में यूजर ने लिखा है- सर आपके कहने पर नौ नम्बर स्थित मोहल्ला में किराए के मकान में रहने वाले दृष्टिहीन दंपति को 2 माह का राशन, दुकान में उनका बकाया राशि का भी भुगतान का सेवा कार्य कर मनाया शिवरात्रि का पवित्र पर्व।
बता दें, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कुछ वक्त से जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। कई लोग इसके जरिए उन्हें अपनी परेशानी बताते हैं और सोनू हर जायज मांग के लिए उन तक अपनी मदद पहुंचाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में सोनू ने झारखंड के धनबाद की रहने वाली शूटर कोनिका लायक को एक राइफल तोहफे में दी है।