अभिनेता सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो स्मिता प्रकाश के पॉडकास्ट का है। शो में सोनू अगले गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे। इस वीडियो में उन्होंने फिल्म 'दबंग' से जुड़ी कुछ बातें शेयर की है। उन्होंने बताया कि एक्टर ने शुरुआत में फिल्म 'दबंग' का ऑफर क्यों ठुकरा दिया था और फिर बाद में फिल्म में उनके किरदार 'छेदी' में कुछ बदलाव होने के बाद वह फिल्म में नजर आए थे।
2 of 5
सोनू सूद
- फोटो : social media
शो के दौरान उनसे 'दबंग' के सेट पर सलमान के साथ ईगो क्लैश होने के बारे में पूछा गया। शो के टीजर वीडियो में सोनू कैजुअल अंदाज में नजर आ रहे हैं। शो में स्मिता उनसे पूछती है कि आप जानते थे कि फिल्म में आप सलमान के साथ काम कर रहे हैं फिल्म का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन सलामन होने वाले हैं। इस बात को लेकर कभी आपके अंदर ईगो आया ? जिस पर शानदार जवाब देते हुए सोनू कहते हैं कि मेरा एक मानदंड रहता था कि ठीक है आपके मेरे से 21 रोल हो सकता है। पर मैं भी 19 रोल तो लेकर जाऊंगा ही जाऊंगा। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के सीन्स लिखने के बारे में बात की।
3 of 5
सलमान खान-सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने कहा कि 'दबंग' के मैंने बहुत सारे सीन जैसे और अपने किरदार में बदलाव किया था। पहले वह एकदम अहंकारी, और एकदम फाड़ दूंगा, जान ले लूंगा, ऐसा टाइप का कैरेक्टर था। तो मुझे वो अच्छा नहीं लगा तो मैंने इसे दबंग को भी मना कर दिया था। फिर मैंने उसे थोड़ा सा कॉमिकल बनाया, कैरेक्टर को, 'छेदी' सिंह को थोड़ा सा एक फोटोग्राफर साथ में रखता है एक 'भैया जी स्माइल' टाइप का कैरेक्टर राखा फिर वो, बात करने का उसका रखा तो उसे लाइट बनाया कैरेक्टर को। इसलिए दबंग को खारिज कर दिया। बाद में मैंने किरदार को थोड़ा हास्यपूर्ण और हल्का बना दिया।
4 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सोनू से पूछा गया कि वह राजनीति में कब एंट्री करने वाले हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी उनका ऐसा कोई विचार नहीं है साथ ही सोनू ने कहा, 'मैं अपने नियम खुद तय करने की कोशिश करूंगा।' एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें को उन्होंने साल 2004 में आई फिल्म 'शहीद-ए-आजम' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया।
5 of 5
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद 'युवा', 'आशिक बनाया आपने' , 'जोधा अकबर' , 'सिंह इज किंग' समेत कई फिल्मों में दिखाई दिए। एक्टर को फिल्म 'दबंग' से काफी सफलता मिली । उन्हें आखिरी बार' सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था। सोनू अपनी अपकमिंग फिल्म 'फतेह' को लेकर बिजी है।
यह भी पढ़ें- Bollywood Celebs Pets: इन स्टार्स को है अपने पालतू जानवरों से बेशुमार प्यार