फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेता-अभिनेत्री के बीच खासा फर्क किया जाता है फिर चाहे वो फीस को लेकर हो या किसी रोल को लेकर। कई बार सेलेब्स इसे लेकर बोल चुके हैं। लेकिन इन दिनों सिनेमा जगत में फिल्मों की फीस को लेकर एक्ट्रेसेस खुलकर बात कर रही है। पिछले दिनों एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने फिल्मों की फीस को लेकर कहा था कि अगर कोई एक्ट्रेस ज्यादा फीस मांगती है तो वो समस्या होती है। लेकिन अगर कोई अभिनेता ज्यादा फीस मांगता है तो वो सफलता कहलाती है। अब फिल्मों की फीस को लेकर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी खुलकर बात की है।
सोनम कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, 'यहां फीस का अंतर बेहूदा है। मैं इसके लिए खड़ी हो सकती हूं, लेकिन तब मुझे वह रोल नहीं मिलेंगे और मैं इसके साथ ठीक हूं। मैं इसके साथ मैनेज कर सकती हूं। मैंने पिछले दो या तीन वर्षों में महसूस किया है कि मुझे किसी को जज करने का कोई अधिकार नहीं है। मुझे विशेषाधिकार प्राप्त है, इसलिए मुश्किल विकल्प बनाना वास्तव में कठिन नहीं है।' इससे पहले भी सोनम कपूर खुलकर अपनी राय व्यक्त कर चुकी हैं।
2 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, सोनम कपूर जल्द ही फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं। फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, 'हम दोपहर 3 बजे से शूट शुरू कर सुबह के 4 बजे तक शूटिंग करते थे। सोनम ने कहा आंखों में सफेद लेंस लगाकर शूटिंग करना बहुत कठिन था। उस दौरान मुझे कुछ भी दिखाई नहीं देता था। स्कॉटलैंड की थंड में ये शूट करना भी बहुत बड़ा चैलेंज था मेरे लिए।'
3 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर की इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बता दें, सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट एक्टर रणबीर कपूर थे। एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था।
4 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर ‘दिल्ली-6’, ‘आई हेट लव स्टोरी’, ‘रांझणा’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘खूबसूरत’, ‘आयशा’, ‘थैंक यू’, ‘प्लेयर्स’, ‘बेवकूफियां’,‘डॉली की डोली’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘नीरजा’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोनम आखिरी बार फिल्म एके वर्सेज एके में नजर आई थीं। फिल्म में एक्ट्रेस का कैमियो रोल था।
5 of 5
सोनम कपूर-आनंद आहूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनम कपूर ने साल 2018 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से लव मैरिज की थी। अक्सर एक्ट्रेस आनंद के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।