बॉलीवुड एक्टर इरफान खान के बाद अब सोनाली बेंद्रे की बीमारी की खबर से सभी हैरान रह गए। हाई ग्रेड कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे इस वक्त न्यूयॉर्क में इलाज करा रही हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर अपनी बीमारी की जानकारी दी। सोनाली बेंद्रे इससे पहले 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज 3' में बतौर जज नजर आ रही थीं।
'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज 3' के पहले एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद शो की जज सोनाली बेंद्रे ने निजी कारणों से अचानक शो छोड़ने का फैसला लिया था। शो को सोनाली के साथ विवेक ओबेरॉय और डायरेक्टर उमंग कुमार भी जज कर रहे थे।
3 of 5
सोनाली बेंद्रे
- फोटो : twitter
सोनाली के अचानक शो छोड़ने के बाद मेकर्स ने उनकी जगह एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को साइन किया है। सोनाली पिछले 2 सीजन से इस शो में बच्चों के टैलेंट को जज करती नजर आ रही थीं। जब उन्होंने शो से बाहर जाने का फैसला बताया तो उनके फैंस भी काफी निराश हुए थे। अब जब सोनाली की बीमारी का खुलासा हुआ है तो सभी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
इससे पहले सोनाली बेंद्रे ने बुधवार को एक भावुक पोस्ट में लिखा- 'कभी-कभी, जब आप जिंदगी से कम से कम की उम्मीद करते हैं तो जीवन आपको एक कर्वबॉल की तरह फेंक देता है। मुझे हाल ही में हाई ग्रेड कैंसर हुआ। हम इसे पहले स्पष्ट रूप से नहीं देख पा रहे थे। एक अजीब से दर्द की शिकायत के बाद कुछ टेस्ट में कैंसर होने का खुलासा हुआ। मेरे परिवार और करीबी दोस्त मेरे चारों तरफ हैं जो मुझे बेस्ट सपोर्ट दे रहे हैं।'
सोनाली के इस ट्वीट के बाद बॉलीवुड में खलबली मच गई है। करण जौहर से लेकर इलियाना डिक्रूज जैसे कई बड़े सेलेब्स एक्ट्रेस के लिए दुआएं मांग रहे हैं। इससे पहले इरफान खान की रेयर बीमारी ने बॉलीवुड को हिला दिया था।