बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में इन दिनों कैंसर का इलाज करा रही हैं। सोनाली बेंद्रे हाईग्रेड मेटास्टटिक कैंसर से पीडित हैं। उनके फैंस को भी जब उनकी इस बीमारी का पता चला था तो हैरान थे। हालांकि अब सोनाली का ताजा मेडिकल अपडेट सामने आया है।
सोनाली ब्रेंद्रे की सेहत में अच्छे से सुधार हो रहा है। वहीं कहा जा रहा है कि वह दिसंबर के अंत तक भारत आ सकती हैं। वहीं हाल ही एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर सोनाली से मिली हैं। नम्रता अपने पति और अभिनेता महेश बाबू के साथ न्यूयॉर्क गई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने सोनाली से भी मुलाकात कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली।
नम्रता ने खुलासा किया है कि सोनाली की तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ सही रहा तो वह दिसंबर तक भारत वापस आ सकती हैं। बता दें कि सोनाली ने अपनी बीमारी का खुलासा सोशल मीडिया के माध्यम से किया था। 4 जुलाई को सोनाली ने लोगों को बताया था कि वह हाईग्रेड मेटास्टेटिक नामक कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने लिखा कि कई बार जिंदगी उस मोड़ पर आकर रुक जाती है जिसके बारे में हमने सोचा नहीं होता है।
4 of 4
sonali bendre
- फोटो : instagram
इससे पहले सोनाली बेंद्रे अपने कैंसर को भूल प्रियंका के इस ब्राइडल शॉवर में एंज्वॉय करने पहुंची थीं। उनके साथ नीतू कपूर भी थीं। सोनाली और नीतू दोनों ने ही रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई थी । सोनाली और प्रियंका अच्छी दोस्त हैं । इस पार्टी में सोनाली अपने नए विग के साथ नजर आईं ।