दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने शुक्रवार को 37 साल की उम्र में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। क्रिकेटर के इस एलान के बाद जहां सभी क्रिकेट प्रेमी मायूस हैं, तो वहीं सेलेब्स भी इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी डिविलियर्स की सेवानिवृत्ति की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इस बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए अनुष्का ने एबी डिविलियर्स की एक तस्वीर के साथ लिखा, "सबसे महान पुरुषों और क्रिकेटरों में से एक को जानने और देखने का मुझे सौभाग्य मिला है। आपको, डेनियल और बच्चों को हमेशा जीवन में शुभकामनाएं। आप लोग सब कुछ सुंदर और बहुत कुछ के लायक हैं, यह वास्तव में दिल तोड़ने वाला है।” इस भावुक नोट के साथ ही एक्ट्रेस ने टूटे दिल वाला एक इमोजी भी शेयर किया है।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी इस खबर के सामने आने बाद के पोस्ट शेयर कर लिखा, "मेरे जीवन में आज तक के सबसे प्रेरणादायक व्यक्ति और हमारे समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी में से एक। आपने जो किया है और जो आपने आरसीबी को दिया है, उस पर आपको बहुत गर्व हो सकता है मेरे भाई। हमारा बंधन खेल से परे है और हमेशा रहेगा।”
3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा, "इससे मेरा दिल दुखता है लेकिन मुझे पता है कि आपने हमेशा की तरह अपने और अपने परिवार के लिए सबसे अच्छा फैसला किया है। लव यू एबी डिविलियर्स।" वहीं, एबी डिविलियर्स ने विराट के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "आई लव यू टू माय ब्रदर।"
4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : facebook/anushka sharma
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में एक- दूसरे के साथ शादी रचाई थी। यह कपल इसी साल की शुरुआत में एक बेटी के माता-पिता भी बन चुका है। दोनों ने ही अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। वहीं, बेटी के जन्म के बाद से ही अभिनेत्री फिल्मों से दूर परिवार के साथ समय बिता रही हैं।
5 of 5
अनुष्का शर्मा का बोल्ड फोटोशूट
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्कफ्रंट की बाते करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर भी ओटीटी पर अपनी शुरुआत की है। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले 'बुलबुल' और 'पाताल-लोक' रिलीज हो चुकी है।